Advertisement

Shoaib Akhtar ने सचिन तेंदुलकर को किया बर्थडे विश तो पाकिस्तान में भिड़ गए एक्टर-कॉमे​डियन 

पाकिस्तानी अभिनेता शान शाहिद शोएब अख्तर के इस मैसेज से खासे नाराज दिखे.

Latest News
Shoaib Akhtar ने सचिन तेंदुलकर को किया बर्थडे विश तो पाकिस्तान में भिड़ गए एक्टर-कॉमे​डियन 

शोएब अख्तर को ट्रोल करना एक्टर को महंगा पड़ गया. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पूर्व महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी कई लाखों फैन हैं. क्रिकेट के मैदान पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी के तौर पर नजर आने वाले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर सचिन के अच्छे दोस्त हैं. 24 अप्रैल को सचिन का 49वां बर्थडे था. इस मौके पर शोएब ने उन्हें विश करते हुए लिखा, आपको जन्मदिन की बधाई. आशा है आपका दिन शानदार रहा होगा. शोएब का यह मैसेज देखकर पाकिस्तान में खासा बवाल कट गया. 

अभिनेता शान शाहिद चिढ़ गए 
पाकिस्तानी अभिनेता शान शाहिद शोएब अख्तर के इस मैसेज से चिढ़ गए. शान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक हैं. उन्होंने शोएब अख्तर की इमरान खान को उनके जन्मदिन पर बधाई नहीं देने के लिए आलोचना करते हुए कहा, आपने इमरान खान को तो जन्मदिन की बधाई देने वाला कोई ट्वीट नहीं किया. शान ने लिखा, "वाह भाई इनकी तो याद है... 5 अक्टूबर 2021 को इमरान खान का बर्थडे था. आपके ट्विटर अकाउंट पर एक भी मैसेज नहीं? 

क्या आईसीसी की किताब में लिखा है
शान के इस मैसेज पर कॉमेडियन मुस्तफा चौधरी ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. कॉमेडियन मुस्तफा चौधरी ने शान के ट्वीट का जवाब देकर लिखा, क्या इमरान खान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए आईसीसी की किताब में कुछ लिखा है?

इसी तरह एक सोशल मीडिया यूजर अदनान जमाली ने लिखा, सचिन शोएब का दोस्त है, वे एक साथ खेलते हैं वे एक साथ रहते हैं, अगर वह सचिन को पसंद करते हैं आपको क्या समस्या है? अगर किसी का दिल नहीं है या वह विश करना भूल गया तो आप बच्चों की तरह रोओगे? एक यूजर बनीन मिर्जा ने लिखा, भाई आप पॉलिटिशियन तो नहीं लेकिन सियासत अच्छी कर रहे हैं. इमरान खान को इतना दुख नहीं जितना आपको लग रहा है. 

तख्तापलट होते ही भाई की Pakistan में होगी एंट्री, नवाज शरीफ को जारी किया नया पासपोर्ट 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement