Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Shane Warne: महान क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 10 बड़े विवाद 

क्रिकेट जगत के सबसे उम्दा स्पिनर में Shane का नाम हमेशा शुमार रहेगा.

Latest News
Shane Warne: महान क्रिकेटर शेन वॉर्न का निधन, जानिए उनके जीवन से जुड़े 10 बड़े विवाद 

shane warne controversies

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के लीजेंडरी क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनकी मृत्यु संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई. क्रिकेट जगत के सबसे उम्दा स्पिनर में शेन का नाम हमेशा शुमार रहेगा. मैदान के अंदर उनकी जीतनी चर्चा होती थी, उतनी ही इसके बाहर भी. कारण है उनका हमेशा किसी ना किसी विवाद के घिरे रहना. शेन वॉर्न से जुड़े 10 विवादों के बार में जानते हैं...

1. सट्टेबाजी का आरोप:
शेन वॉर्न पर सट्टेबाजी का आरोप लगाया गया था. इस आरोप में फंसने वाले वॉर्न अकेले खिलाड़ी नहीं थे. 1994 में श्रीलंका के दौरे के दौरान शेन और मार्क वॉ दोनों पर भारतीय सट्टेबाज के साथ मिलकर पिच के विवरण और मौसम की स्थिति का खुलासा करने का आरोप लगाया गया था. 

Shane Warne ने राजस्थान रॉयल्स को दिलाया था पहला खिताब, टेस्ट के दिग्गज कैसे बन गए टी 20 के स्टार?

2. प्रतिबंधित पदार्थ से जुड़ा विवाद:
यह उनके करियर का सबसे प्रमुख विवाद है. 2003 के आईसीसी विश्व कप से पहले वॉर्न के अंतरराष्ट्रीय करियर पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई क्योंकि उन्होंने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था. वॉर्न ने खुद भी स्वीकार किया था कि उन्होंने शेप में आने के लिए गोलियां खायी हैं. इस वजह से उनपर 1 साल तक खेलने का प्रतिबंध लगा दिया गया था. 

3. स्टीव वॉ पर विवादास्पद बयान: 
वार्न के अपने टीम के पूर्व कप्तान के साथ अच्छा और बुरा समय बिताया था. 1999 में स्टीव वॉ ने उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के तीसरे टेस्ट में से बाहर निकाल दिया था. 2016 में वॉर्न ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा, मैंने जिनके साथ खेला है उनमें वॉ "सबसे स्वार्थी क्रिकेटर" हैं. उन्होंने कहा, "मैं स्टीव वॉ को पसंद नहीं करता जिसके कई कारण हैं. 

जब Shane Warne की बॉल ऑफ द सेंचुरी से चकरा गया बल्लेबाज का सिर, देखें video

4. ब्रिटिश नर्स के साथ 'गंदी बात' का आरोप:
2000 में वॉर्न की एक ब्रिटिश नर्स को परेशान करने की खबरें सामने आई. महिला ने कहा था कि वॉर्न उसे लगातार मैसेज कर रहे थे. उन्होंने बाद में स्वीकार भी किया कि उन्होंने महिला के साथ कुछ "गंदी बात" की थी. पूरे प्रकरण के बाद उन्हें उप कप्तानी गंवाने की कीमत चुकानी पड़ी थी. 

5. प्रतिबंधात्मक अनुबंध के दौरान धूम्रपान:
वॉर्न निकोटीन रिप्लेसमेंट थैरेपी प्रोडक्ट निकोरेटे के साथ एक अनुबंध में थे. इसके एक हिस्से के रूप में उन्हें एक निश्चित अवधि के लिए सिगरेट से दूर रहना था लेकिन वह 2008 में ऑस्ट्रेलिया के देश के दौरे के दौरान न्यूजीलैंड में स्मोक करते हुए फोटो खिंचवा रहे थे. इस फोटो के कारण वॉर्न विवाद में पड़ गए थे. 

Shane Warne के निधन से क्रिकेट जगत स्तब्ध, रोहित शर्मा समेत इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

6. रिकी पोंटिंग से विवाद 
रिकी पोंटिंग ने अपनी आत्मकथा में माइकल क्लार्क की आलोचना की थी और वॉर्न ने इसे स्वीकार नहीं किया था. वॉर्न ने कहा कि क्लार्क की आलोचना ईर्ष्या के कारण की गई है. 

7. लौरा सेयर्स और अन्य के साथ sexcapades:
"गंदी बात" घटना के अलावा वॉर्न ने कथित तौर पर एक अन्य ब्रिटिश महिला लौरा सेयर्स से भी गलत बातें की थी. इस मामले में इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन भी शामिल थे.  

8. कई अफेयरः
वॉर्न ने 2007 में अपनी पत्नी को मैसेज भेजा कि वह उनको नहीं बल्कि किसी और महिला को चाहते हैं. इसके बाद वॉर्न और उनकी पत्नी का रिश्ता खत्म हो गया और वॉर्न ब्रिटिश अभिनेत्री लिज़ हर्ले के साथ रिश्ते में आ गए. दोनों ने सगाई भी कर ली थी लेकिन हर्ले ने एक पॉर्न स्टार के साथ अपने अफेयर के कारण सगाई तोड़ दी थी. 

9. इवोल्यूशन थ्योरी को खंडनः
आई एम ए सेलेब्रिटी... गेट मी आउट ऑफ हियर शो में वार्न ने इवोल्यूशन थ्योरी को खारिज कर दिया था. इसके बजाय उन्होंने सुझाव दिया कि इंसानों की उत्पत्ति एलियंस से हुई है. वॉर्न ने अपने दावे के लिए पूछा था कि अगर मनुष्य बंदरों से विकसित हुए हैं तो सभी बंदरों का विकास क्यों नहीं हुआ?

10. वैलेरी फॉक्स पर हमला: 
2017 में वॉर्न पर लंदन के एक नाइट क्लब में पोर्न स्टार वैलेरी फॉक्स पर हमला करने का भी आरोप लगाया गया था. इस हमले के कारण भी वह विवादों से घिर गए थे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement