स्पोर्ट्स
Shaheen Afridi Marriage: शाहीन अफरीदी और अंशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हुई. निकाह के बाद रिसेप्शन रखा गया था.
डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने शुक्रवार को कराची में पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह किया. शाहीन की शादी में कप्तान बाबर आजम (Babar Azam), सरफराज अहमद, नसीम शाह समेत कई पाकिस्तान खिलाड़ी पहुंचे. शाहीन की पिछले साल अंशा से सगाई हुई थी. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) फ्रंचाइजी लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalanders) ने ट्विटर पर शाहीन की शादी की जश्न की तस्वीरें शेयर की हैं.
शाहीन अफरीदी और अंशा की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ हुई. निकाह के बाद रिसेप्शन रखा गया था. शाहीन का परिवार 1 फरवरी को ही कराची पहुंच गया था. उनकी शादी में पारिवारिक सदस्यों के अलावा कुछ गिने चुने महमानों ने ही शिरकत की.
ये भी पढ़ें- एक ही मैच में दो बार बोल्ड हुए मोइन अली, देखिए लुंगी एनगिडी की खतरनाक गेंदबाजी का वीडियो
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन से पहले शाहिद अफरीदी एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन करेंगे. जिसमें खेल जगत के अलावा कई बड़ी दिग्गज हस्ती शामिल होंगी.
بہت بہت مبارک ہو!
شاہین شاہ آفریدی سابق کرکٹر شاہد آفریدی کی بیٹی کے ساتھ رشتہ ازدواج میں منسلک ہوگئے
شادی کی تقریب میں ساتھ کرکٹرز سمیت اہم شخصیات کی شرکت#ShaheenShahAfridi
#nikkah @iShaheenAfridi @SAfridiOfficial pic.twitter.com/bNMLOvxElv— Iftikhar Ahmad Razakhani (@IARazakhani) February 3, 2023
शादी की तस्वीरें लाहौर कलंदर्स करते हुए हैंडल ने कैप्सन दिया, 'लाहौर कलंदर्स ने शाहीन अफीदी को शादी की बधाई दी.'
بہت بہت مبارک ہو!
— Iftikhar Ahmad Razakhani (@IARazakhani) February 3, 2023
شاہین شاہ آفریدی سابق کرکٹر شاہد آفریدی کی بیٹی کے ساتھ رشتہ ازدواج میں منسلک ہوگئے
شادی کی تقریب میں ساتھ کرکٹرز سمیت اہم شخصیات کی شرکت#ShaheenShahAfridi
#nikkah @iShaheenAfridi @SAfridiOfficial pic.twitter.com/bNMLOvxElv
"Qabool Hai, Qabool Hai"#NewBeginings #ShaheenShahAfridi pic.twitter.com/4kiswYI0iG
— Lahore Qalandars (@lahoreqalandars) February 3, 2023
ये खिलाड़ी शादी में हुए शामिल
शादी के बाद शाहीन अपने ससुर शाहिद अफरीदी के साथ नजर आए. इस दौरान उन्होंने बाराती बनकर पहुंचे बाबर आजम, सरफराज अहमद, नसीम शाह, शादाब खान समेत कई खिलाड़ियों ने तस्वीरें खिंचवाई.
"Qabool Hai, Qabool Hai"#NewBeginings #ShaheenShahAfridi pic.twitter.com/4kiswYI0iG
— Lahore Qalandars (@lahoreqalandars) February 3, 2023
शादी की पूर्व संध्या शाहीन फिटनेस हासिल करने के लिए नेट्स पर पसीना बहाते नजर आए थे. बता दें कि पिछले साल टी 20 विश्व कप फाइनल के दौरान घुटने में चोट लगी थी. शहीन PSL-8 में गत चैंपियन लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) का नेतृत्व करेंगे.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.