Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों पर Saina Nehwal ने तोड़ी चुप्पी, BAI पर लगाए ये आरोप 

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में Saina ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) पर निशाना साधा.

Latest News
कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों पर Saina Nehwal ने तोड़ी चुप्पी, BAI पर लगाए ये आरोप 

साइना नेहवाल 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के ट्रायल में शामिल नहीं होने की अटकलों पर विराम लगा दिया. वह इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के पदक का बचाव करने की इच्छुक नहीं है. 

साइना ने महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु को हराकर 2018 में गोल्ड कोस्ट (CWG) में स्वर्ण पदक जीता था. जकार्ता में उसी वर्ष एशियाई खेल आयोजित किए गए थे, विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने ताई त्ज़ु यिंग के खिलाफ सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक जीता था. 

  जानिए कौन हैं साइना नेहवाल को 35 मिनट में शिकस्त देने वाली Malvika Bansod?
 

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में साइना ने भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंडिया ओपन से जल्दी बाहर होने के कारण उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की गई. नेहवाल नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 20 वर्षीय मालविका बंसोड़ से हार गई थीं. 

चोटों का जोखिम हो सकता है
साइना ने ट्विटर पर लिखा, ऐसे सभी आर्टिकल्स को देखकर आश्चर्य हुआ कि मैं अपने सीडब्ल्यूजी खिताब और अपने एशियाड पदक का बचाव नहीं करना चाहती. मैं सिर्फ ट्रायल में भाग नहीं ले रही हूं क्योंकि मैं अभी 3 सप्ताह के यूरोप के आयोजनों से वापस आई हूं और शेड्यूल के अनुसार 2 सप्ताह के समय में एशियाई चैंपियनशिप है.  

बड़ा खुलासा: Pakistan ने क्रिकेटर्स की पत्नियों को 'नजर रखने' के लिए भेजा था भारत

साइना ने आगे कहा, एक वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में नॉनस्टॉप बैक टू बैक इवेंट्स में भाग लेना असंभव है और इससे चोटों का जोखिम हो सकता है. इस तरह का शॉर्ट नोटिस तो बिलकुल संभव नहीं है. मैंने यह बात बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) को बता दी है लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसा लगता है कि वे मुझे राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाड से बाहर कर खुश हैं.

साइना ने एसोसिएशन पर तंज कसते हुए कहा, काश हमें इस बारे में बेहतर समझ होती कि 10 दिनों के नोटिस के साथ शेड्यूल को कैसे मैनेज किया जाता है. इतने कम समय में ईवेंट्स घटनाओं की घोषणा नहीं की जाती है. मैं वर्तमान में 23 वें नंबर पर हूं और मैंने ऑल इंग्लैंड में दुनिया की नंबर 1 अकाने को लगभग हरा दिया था. इंडिया ओपन में सिर्फ एक हार पर बीएआई ने मुझे नीचे गिराने की कोशिश की. यह चौंका देने वाला है. 

यह भी पढ़ें: IPL में छक्के ठोक हार्दिक पांड्या ने बनाया रिकॉर्ड, देखें List

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement