Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2022 SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका की फूटी किस्मत, 4 ओवर में जीत सकती थी मैच, लेकिन...

SA vs ZIM Highlights: डीकॉक ने पहले ही ओवर में 4 चौके और एक छक्का जड़कर तेज शुरुआत दी. 3 ओवर में ही टीम के 50 रन पूरे हो गए.

Latest News
T20 World Cup 2022 SA vs ZIM: साउथ अफ्रीका की फूटी किस्मत, 4 ओवर में जीत सकती थी मैच, लेकिन...

Quinton De Kock Zimbabwe vs South Africa

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोमवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे (SA vs ZIM) के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार बारिश की वजह से मैच देरी से शुरु हुआ और 9-9 ओवर कर कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने 9 ओवर में 5 विकेट खोकर 79 रन बनाए. 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) और टेम्बा बवुमा (Temba Bavuma) ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन फिर से बारिश शुरू हो गई. दूसरे ओवर के बाद बारिश रुकी और मैच घटाकर 7 ओवर कर कर दिया गया जहां दक्षिण अफ्रीका को 64 रनों का लक्ष्य दिया गया.

T20 World Cup Match Timings: पाकिस्तान के बाद अब इन टीमों से भिड़ेगी Team India, जानें सबकुछ

टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और लेकिन टीम की शुरुआत खराब रही और 19 के स्कोर पर 4 विकेट गिर गए. क्रैग इर्विन, चकाबवा, सिकंदर रजा और सीन विलियम्स में से किसी भी बल्लेबाज ने दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं किया. हालांकि इसके बाद मधवीरे और मिल्टन शुम्बा ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाना शुरू किया. तीन ओवर तक सिर्फ 14 रन बनाने वाली जिम्बाब्वे के स्कोर को दोनों बल्लेबाजों ने 6 ओवर तक 40 के पार पहुंचा दिया. दोनों ने टीम को 9 ओवर में 79 के स्कोर तक पहुंचाया. मधवीरे 18 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहे तो शुम्बा 18 रन बनाकर पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए. 

80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत धमाकेदार रही. क्विंटन डी कॉक ने पहले ही ओवर में 23 रन जड़ दिए. उन्होंने पहली तीन गेंद पर तीन चौके जड़े फिर एक छक्का और एक चौका लगाया. दूसरे ओवर की पहली गेंद वाइड रही और बारिश बी शुरू हो गई. इसके बाद मैच शुरू हुआ तो ओवर में कटौती कर दी गई और प्रोटियाज टीम के सामने 64 रनों का लक्ष्य रखा गया. डी कॉक की धमाकेदार पारी जारी रही और उन्होंने सिर्फ 18 गेंद में 47 रन बना लिए थे. टीम का स्कोर 51 पहुंचा ही था कि बारिश ने फिर खेल में खलल डाली और अंपायर्स ने मैच रद्द कर दिया. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement