स्पोर्ट्स
भारत और पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने स्नैपचैट पर एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए कहा है कि PBKS को पंजाब और पंजाबियों से सपोर्ट नहीं मिलता है.
भारत और पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने एक ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. अर्शदीप ने कहा है कि पंजाब से होने के बावजूद कई फैंस PBKS का समर्थन नहीं करते हैं. पंजाब के मामले में दिलचस्प ये है कि टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में शानदार सीज़न के बीच में है क्योंकि उन्होंने 2014 के बाद पहली बार प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया है.
PBKS की परफॉरमेंस को देखें तो मिलता है कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब के लिए एक उल्लेखनीय बदलाव की पटकथा लिखने में मदद की है. क्योंकि टीम ने एक इकाई के रूप में सामूहिक रूप से प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में शीर्ष पर रही है.
इस सीज़न में पंजाब के शानदार प्रदर्शन के बावजूद, अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक फैन के कमेंट का जवाब देते हुए कहा कि पंजाब से उनकी टीम के लिए समर्थन की कमी रही है. उन्होंने लोगों से प्लेऑफ़ में जाने से पहले अपनी टीम के लिए समर्थन दिखाने का आग्रह किया.
अर्शदीप ने स्नैपचैट पर फैन को जवाब देते हुए कहा कि, 'हमारा सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद. आप पंजाबी नहीं हैं, लेकिन फिर भी आप पंजाब का समर्थन कर रहे हैं, जबकि बहुत से लोग हैं जो पंजाब का समर्थन नहीं करते हैं और उनकी अलग-अलग पसंदीदा टीमें हैं. मैं उनसे आग्रह करना चाहूंगा कि वे पंजाब, अपने राज्य, अपनी टीम का समर्थन करें और हमें जीतते हुए देखने के लिए बड़ी संख्या में आएं.'
Sorry Arshdeep Singh, I have always supported you. But fans are earned not begged.
Jammu Kashmir doesn't have a IPL team, doesn't means that we will not support anyone. Similarly if someone from Punjab is supporting CSK, it's because CSK has earned them. pic.twitter.com/wueGh5xEWZ— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) May 28, 2025
अर्शदीप मौजूदा सत्र में पंजाब के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने 13 में से 18 विकेट 23 की औसत और 8.56 की इकॉनमी से लिए हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण सफलताएं दिलाने में सफल रहे हैं और इस सत्र में भी अपनी फॉर्म को जारी रखने के लिए उत्सुक होंगे.
गौरतलब है कि पंजाब ने इस सत्र में लीग चरण में खेले गए 14 मैचों में से नौ जीते हैं और 19 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है. वे अब चंडीगढ़ के मुल्लानपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भिड़ेंगे.
इस मैच का विजेता सीधे 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा.