Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PSL 2022: 20 साल के बल्लेबाज का T20 में धमाका, देखें Video

पेशावर जाल्मी ने यह मैच 2 गेंद शेष रहते ही जीत लिया.

Latest News
PSL 2022: 20 साल के बल्लेबाज का T20 में धमाका, देखें Video

will smeed

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टी 20 क्रिकेट में एक नया टेलेंट सामने आया है. इंग्लैंड के बल्लेबाज विल स्मीद ने पाकिस्तान सुपर लीग के दूसरे मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश कर क्रिकेटप्रेमियों की वाहवाही बटोर ली. 

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच हुए मुकाबले में ओपनिंग करते हुए विल स्मीड ने ताबड़तोड़ अंदाज में 11 चौके और 4 छक्के ठोक 62 गेंदों में 97 रन जड़ दिए. एक से एक लाजवाब शॉट खेलकर विल ने सोशल मीडिया की सुर्खियां लूट लीं. 

स्मीद और अहसान अली की शानदार 73 रन की पारी की बदौलत क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 190 रन बनाए. हालांकि पेशावर जाल्मी ने यह मैच 2 गेंद शेष रहते ही जीत लिया. पेशावर जाल्मी के कप्तान शोएब ​मलिक ने आतिशी पारी खेली. वे अंत तक मैदान में डटे रहे और 32 गेंदों में 48 रन की शानदार पारी खेल टीम को जीत दिलाकर लौटे. 

विलियम कॉनराड फ्रांसिस स्मीड एक अंग्रेजी क्रिकेटर हैं. उन्होंने अपना ट्वेंटी-20 डेब्यू 11 सितंबर 2020 को समरसेट के लिए 2020 टी20 ब्लास्ट में किया था. पेशावर जाल्मी के खिलाफ विल स्मीड का स्कोर क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए उनके पीएसएल डेब्यू पर दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर था.

उन्होंने पीएसएल 2022 के लिए साथी इंग्लिश क्रिकेटर जेम्स विंस की जगह ली है. हालांकि 20 वर्षीय खिलाड़ी शतक से चूक गया लेकिन उन्होंने शानदार पारी से प्रशंसकों का दिल जीत लिया. पूरी क्रिकेट बिरादरी और प्रशंसकों ने शानदार पारी के लिए दाएं हाथ के बल्लेबाज की प्रशंसा की है. उन्होंने पीएसएल मंच पर शानदार अंदाज में आगाज किया है. 

क्रिकेटर Vikas Tokas ने पुलिस पर लगाया मारपीट आरोप, डीसीपी को दी यह शिकायत 

युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए छह महीने T20 Cricket से दूर हुआ सलामी बल्लेबाज

U19 World Cup: कनाडा के 9 खिलाड़ी COVID पॉजिटिव, दो प्लेट मैच रद्द 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement