Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PAK vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे कप्तान बाबर आजम, देखें Video

टी 20 में बाबर का एवरेज 45 से ज्यादा का है.

Latest News
PAK vs AUS T20: ऑस्ट्रेलिया पर कहर बनकर टूटे कप्तान बाबर आजम, देखें Video

टी 20 में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बल्ले से तबाही मचा दी. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) और मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेले गए टी 20 (PAK vs AUS T20) में तबाही मचा दी. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे दोनों बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवर में खूब धूम मचाई.

दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 6 ओवर्स में 56 रन ठोक डाले. एक छोर से जहां बाबर रिजवान को स्ट्राइक देकर धूम धड़ाका मचाने का मौका देते तो वहीं रिजवान बाबर के बल्ले को अवसर देते. 

 7 ओवर तक दोनों ओपनर्स की धुआंधार बल्लेबाजी जारी रही. आठवें ओवर की चौथी गेंद पर कैमरन ग्रीन ने मोहम्मद रिजवान को 23 रनों पर पवेलियन भेजा. उन्होंने 19 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए. 

रिजवान के बाद क्रीज पर आए फखर जमान नहीं चल पाए. वह अगली ही गेंद पर अरॉन फिंच के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. 

बाबर आजम ने इस मैच में अपना 26 वां अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 33 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का लगाकर शानदार फिफ्टी ठोकी. बाबर आजम ने कुल 46 गेंदों में 66 रन बनाए. उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के ठोके. उन्हें 16वें ओवर में एडम जंपा ने नाथन एलिस के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया. 

बाबर आजम ने इस मैच से पहले टी 20 इंटरनेशनल के 73 मैचों की 68 पारियों में 2620 रन बनाए थे. टी 20 में उनका एवरेज 45 से ज्यादा का है.  ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट और पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज जीत चुकी है. यह टी 20 इकलौता मैच है.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement