स्पोर्ट्स
अंतिम दिन Pakistan Team 3 विकेट पर 165 रन बना चुकी थी लेकिन 7 विकेट महज 235 रन पर आउट हो गए.
डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलियाई टीम 24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची तो उसने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को चकित कर दिया. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Pak vs Aus Test) में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 1-0 से जीत हासिल की. शुक्रवार को तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पाकिस्तान को 235 रन पर ढेर कर दिया. तीसरा मैच 115 रनों से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने 24 साल बाद इतिहास रचा. टीम ने आखिरी बार 1998-99 में पाकिस्तान का दौरा किया था तब मार्क टेलर की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 सीरीज फतह की थी.
पाकिस्तान की हार की वजह
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी टीम की हार के लिए 'सॉफ्ट डिस्मिसिल' पर नाराजगी जाहिर की. 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान चौथे दिन तक बिना विकेट गंवाए 73 रन बना चुका था. अंतिम दिन टीम 3 विकेट पर 165 रन बना चुकी थी लेकिन 7 विकेट महज 235 रन पर आउट हो गए. पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने कई गलतियां कीं. बाबर ने कहा, हम डिफेंसिव नहीं हुए, हमने सकारात्मक क्रिकेट खेला. आप स्थिति के अनुसार योजना बनाते हैं. हमारे पास दिन की शुरुआत में एक अच्छा सत्र था लेकिन दुर्भाग्य से हमने कई विकेट गलतियों से गंवा दिए और यही कारण है कि हम मैच हार गए.
It’s a dream come true to have @CricketAus in 🇵🇰
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 25, 2022
The two captains have led their squads superbly and given the fans lots of memories to cherish. #PAKvAUS pic.twitter.com/6arKW5kYEh
सरल योजना थी
बाबर ने कहा, हमारी एक सरल योजना थी - पहले गति को हाथ में लेना और फिर चाय के बाद लक्ष्य के बारे में सोचना. लंच के बाद हमारे पास सामान्य क्रिकेट खेलने की योजना थी. हम यह तय नहीं कर पा रहे थे कि हमें ड्रॉ के लिए जाना है या जीत के लिए खेलना है लेकिन सभी विकेटों के गिरने के साथ हमने जितना हो सके उतना गहरा जाने का फैसला किया. हमारे ड्रेसिंग रूम में लक्ष्य का पीछा करने के बारे में लगातार चर्चा हो रही थी लेकिन जब आपके मुख्य बल्लेबाज आउट हो जाते हैं तो आप स्पष्ट रूप से अलग तरह से सोचना शुरू कर देते हैं.
फिर भी साजिद खान और मैं एक साझेदारी बनाने और जितना हो सके उतना आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. उम्मीद थी कि हम ड्रॉ कर सकते हैं. फिर भी हम कभी पीछे नहीं हटे, आगे बढ़ते रहे. हमारी मानसिकता सकारात्मक थी लेकिन यह हमारे रास्ते में नहीं आई.
बदलाव के बारे में सोचना जल्दबाजी
बाबर ने कहा, कुल मिलाकर सीरीज अच्छी रही, खासकर कराची टेस्ट जहां हमने अपना दबदबा बनाया और मैच को बचाया. दुर्भाग्य से मैं आउट हो गया लेकिन तब भी हमारा दिमाग लक्ष्य का पीछा करने पर लगा था लेकिन गलतियां खेल का हिस्सा हैं और बदलाव के बारे में सोचना जल्दबाजी होगी. हमें उनके हालिया प्रदर्शन को भूलना नहीं है. हमारी पूरी टीम अब अनुभवी है और मुझे उन पर पूरा भरोसा है.
नाथन लियोन छाए
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने दूसरी ईनिंग में 55 रन बनाए. इमाम उल हक ने 70 और साजिद खान ने 21 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 37 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट चटकाए. कप्तान पैट कमिंस ने 15 ओवर में 3 विकेट लिए. कमिंस ने पहली ईनिंग में 5 विकेट चटकाए थे.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें