Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PAK VS AUS: वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ी, स्टार स्पिनर कोविड पॉजिटिव 

मंगलवार को खेले गए पहले वनडे से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा.

Latest News
PAK VS AUS: वनडे सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ी, स्टार स्पिनर कोविड पॉजिटिव 

पहले वनडे से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंताजनक खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज एश्टन एगर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद एश्टन वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.

मंगलवार को खेले गए पहले वनडे से ठीक पहले यह खबर सामने आई. इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश इंगलिस कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. ये दोनों खिलाड़ी 31 मार्च और 2 अप्रैल को लाहौर में खेले जाने वाले वनडे मैच में उपलब्ध नहीं होंगे. 

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिशेल मार्श पर भी संशय बना हुआ है. रविवार को प्रशिक्षण के दौरान उन्हें चोट के कारण पहले वनडे से बाहर कर दिया गया. टीम में पहले से ही पैट कमिंस, डेविड वार्नर, जोश हेज़लवुड, ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ सहित कई बड़े खिलाड़ी नदारद हैं. 

पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: एरोन फिंच (कप्तान), ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, मार्नस लाबुश्चने, मार्कस स्टोइनिस, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्वेपसन

दो खिलाड़ियों का डेब्यू 
ऑस्ट्रेलिया ने बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में दो युवा खिलाड़ियों का पहले वनडे में डेब्यू कराया. ये खिलाड़ी नाथन एलिस और मिशेल स्वेपसन रहे. मिशेल स्वेपसन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में डेब्यू किया था. अब उन्होंने वनडे डेब्यू किया है. मिशेल स्वेपसन को अगला शेन वॉर्न कहा जा रहा है. वह शानदार लेग स्पिन करते हैं. उन्होंने दूसरे टेस्ट में दो विकेट चटकाए थे. वहीं नाथन एलिस ने दो टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं. 

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, जेसन बेहरेनडोर्फ, एलेक्स केरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श (आधिकारिक तौर पर पहले वनडे से बाहर), बेन मैकडरमोट, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, एडम ज़म्पा 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement