Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, ऑलराउंडर Ashton Agar की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मौत की धमकी की जांच की है.

Latest News
24 साल बाद पाकिस्तान पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम, ऑलराउंडर Ashton Agar की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी

ashton agar 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करीब 24 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान टूर पर पहुंची है. 4 मार्च से दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. पिछले साल पाकिस्तान में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के दौरे सुरक्षा कारणों से रद्द हो चुके हैं. हालांकि वेस्ट इंडीज टीम के दौरे के बाद कई देशों को पाकिस्तान में सुरक्षा की उम्मीद जगी है लेकिन सुरक्षा का एक डर अब भी बना हुआ है. 

इस बीच ऑस्ट्रेलिया नेशनल क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर एश्टन एगर को पाकिस्तान के 2022 के ऐतिहासिक ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत से पहले अपनी पत्नी के सोशल मीडिया हैंडल पर जान से मारने की धमकी मिली है. 

एक सोशल मीडिया अकाउंट से भेजे गए मैसेज में कहा गया है कि यदि एश्टन पाकिस्तान का दौरा करते हैं तो अपने देश जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे. उनका सिर गर्दन से अलग कर दिया जाएगा. इसमें तालिबान का भी नाम जोड़ा गया है. 

PAK vs AUS: पाकिस्तान को एक साथ दो बड़े झटके, पहले टेस्ट से स्टार खिलाड़ी बाहर

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) दोनों ने सोशल मीडिया पर एश्टन एगर की पत्नी को दी गई मौत की धमकी की जांच की है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड और द एज ने खुलासा किया कि एश्टन अगर की पत्नी को एक संदेश भेजा गया था और उसने तुरंत इसकी सूचना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को दी.

ashton agar

टीम के प्रवक्ता ने की पुष्टि
इस बीच टीम के प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि एश्टन एगर को जान से मारने की धमकी मिली थी लेकिन टीम सुरक्षा द्वारा जांच के बाद यह पाया गया कि यह बड़ा खतरा नहीं था. ऐसा माना जा रहा है कि यह मैसेज एक फेक इंस्टाग्राम अकाउंट से मिला था. जिसकी सबसे अधिक संभावना भारत से थी. साथ ही एश्टन एगर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद भी अच्छे मूड में बताया जा रहा है. 

PAK vs AUS: 24 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहुंची पाकिस्तान, सुरक्षा को लेकर कप्तान ने दिया यह बयान 

पाकिस्तान दौरे के लिए यात्रा करने से पहले पैट कमिंस ने कहा था कि पूरी टीम प्रबंधन अच्छी जगह पर है और वे पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं. कमिंस ने कहा कि सुरक्षा और लॉजिस्टिक्स टीमों ने बढ़िया काम किया है. 

पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला शामिल है. वहीं तीन मैचों की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला 29 मार्च से 2 अप्रैल तक खेली जाएगी. एकमात्र टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच 5 अप्रैल को खेला जाएगा. 1998 के बाद यह ऑस्ट्रेलिया का पाकिस्तान का पहला दौरा होगा. 

IND vs SL: 100वें टेस्ट के लिए तैयार Virat Kohli, मोहाली में शुरू की ट्रेनिंग 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement