Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Viral: Neeraj Chopra ने दी बधाई तो Nikhat Zareen ने ऐसे दिया जवाब, कहा- लट्ठ गाड़ ...

निकहत जरीन को दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. वह महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की 5वीं महिला बॉक्सर बन गई हैं.

Viral: Neeraj Chopra ने दी बधाई तो Nikhat Zareen ने ऐसे दिया जवाब, कहा- लट्ठ गाड़ ...

Nikhat Zareen

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय महिला बॉक्सर निकहत जरीन (Nikhat Zareen) चर्चा में है. वजह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनका गोल्ड मेडल जीतना. बीते हफ्ते ही फ्लाइंग वेट कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में 25 साल की निकहत ने थाईलैंड की बॉक्सर जुटामास जिटपोंग को 5-0 से हराकर भारत को गोल्ड दिलाया. वह महिला बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की 5वीं महिला बॉक्सर बन गई हैं. मैरी कॉम, सरिता देवी, जेनी आरएल और लेखा केसी के बाद निकहत पांचवीं भारतीय महिला मुक्केबाज़ हैं जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.

नीरज चोपड़ा ने दी बधाई
इसी के बाद से बड़ी-बड़ी हस्तियां और खिलाड़ी भी निकहत को बधाई संदेश भेज रहे हैं. ऐसा ही एक बधाई संदेश भेजा ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा. अब यह संदेश और इस पर निकहत का रिप्लाई दोनों ही वायरल हो रहे हैं. टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने निकहत को बधाई देते हुए लिखा- बहुत बधाई वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन, इस्तांबुल में लठ गाड़ दिया. निकहत जरीन बहुत बेहतरीन.

ये भी पढ़ें: Nikhat Zareen ने रचा इतिहास! बनीं विश्व चैंपियन, पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

निकहत का जवाब
नीरज चोपड़ा की इस बधाई पर निकहत जरीन का जवाब आ गया है. निकहत ने लिखा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद ओलिंपिक चैंपियन नीराज चोपड़ा. हां गाड़ के वापस आन की सोची थी' इन दोनों के ये ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'लोग बोलते थे लड़की से बॉक्सिंग करवा रहे हो, इसकी शादी करवा दो'- Nikhat Zareen

दोनों से कॉमनवेल्थ में मेडल की उम्मीद
इस साल जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जाने हैं. जिसमें नीरज चोपड़ा के साथ ही निकहत जरीन से भी मेडल की उम्मीद है.  इसके साथ ही 2024 पेरिस ओलिंपिक में भी भारतीय फैंस दोनों से मेडल की उम्मीद करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement