Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

Mohammed Shami ने टेस्ट कप्तानी पर खुलकर की बात, बताए ये दो नाम 

शमी ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में टीम को एक लीडर की जरूरत है.

Latest News
Mohammed Shami ने टेस्ट कप्तानी पर खुलकर की बात, बताए ये दो नाम 

shami

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से इस्तीफे के बाद अब सवाल यह है कि उनका पद कौन संभालेगा? क्या रोहित शर्मा को ही तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया जाएगा या फिर हिटमैन पर दबाव कम करने के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को जिम्मेदारी दी जाएगी? इस बीच अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दक्षिण अफ्रीका में भारत की 2-1 टेस्ट श्रृंखला हार के बाद भारत के नए टेस्ट कप्तान पर खुलकर बात की है. 

शमी का कहना है कि नतीजे पक्ष में होने चाहिए भले ही कोई भी कप्तान बने. उन्होंने कहा, नए टेस्ट कप्तान का घरेलू सरजमीं पर अपना पहला कार्यभार होगा. भारत अगले महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद श्रीलंका से दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा. 

रणजी ट्रॉफी का रास्ता साफ, BCCI ने बनाया यह प्लान 

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए और बड़ी जिम्मेदारी लेनी चाहिए जिससे मैच का बेहतर रिजल्ट हासिल करने में मदद मिल सके. शमी ने कहा, बेशक टीम को टेस्ट क्रिकेट में एक लीडर की जरूरत है. अच्छा है कि हमारी पहली सीरीज नए कप्तान के नेतृत्व में घर पर ही होगी इसलिए परिस्थितियों से परिचित होने की वजह से कुछ राहत मिल सकती है लेकिन अगर आप मुझसे पूछें तो मैं इसपर अधिक ध्यान दूंगा कि मैं कैसा प्रदर्शन करता हूं और बॉलिंग यूनिट कैसा प्रदर्शन करती है. 

IND vs WI: भारत दौरे से पहले West Indies Cricket में फूट की खबर, जानिए क्या है विवाद?

रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे 
मैं इस बारे में नहीं सोच रहा हूं कि कप्तानी कौन संभालेगा? हमारे पास रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे भी हैं लेकिन जो कुछ भी मायने रखता है वह परिणाम है. शमी ने कहा यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वे अपने प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दें और बड़ी जिम्मेदारी लें क्योंकि इससे हमें उम्मीद के मुताबिक परिणाम मिलते हैं. 

IND vs WI: Ravi Bishnoi को पहली बार मिली टीम इंडिया में जगह, ऐसा है Record

दिसंबर में रोहित को पहले ही भारतीय टीम के नए उप-कप्तान के रूप में नामित किया गया था वह कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं. हालांकि चयनकर्ताओं को फिटनेस इश्यूज के साथ अनुभवी सलामी बल्लेबाज के साथ विकल्प पर विचार करना होगा. रोहित के अलावा ऋषभ पंत, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के नाम भी चल रहे हैं. हालांकि रहाणे इन दिनों आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं ऐसे में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाए इसकी संभावना कम है. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement