Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

कौन हैं ग्राहम थोर्प? जिन्हें Afghanistan Cricket Board ने बनाया मुख्य कोच 

मुख्य कोच लांस क्लूजनर का अनुबंध 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था.

Latest News
कौन हैं ग्राहम थोर्प? जिन्हें Afghanistan Cricket Board ने बनाया मुख्य कोच 

ग्राहम थोर्प स्टुअर्ट लॉ की जगह लेंगे
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अफगानिस्तान को नया क्रिकेट कोच मिल गया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्राहम थोर्प को अफगानिस्तान का मुख्य कोच बनाया है. वह स्टुअर्ट लॉ की जगह लेंगे जो अंतरिम कोच के रूप में काम कर रहे थे. इससे पहले मुख्य कोच लांस क्लूजनर का अनुबंध 31 दिसंबर को समाप्त हो गया था. उन्होंने अपना कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू नहीं करने का विकल्प चुना था. इसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लॉ को अंतरिम कोच के रूप में नियुक्त किया.

100 टेस्ट और 82 वनडे का अनुभव 
क्लूजनर 2019 विश्व कप के बाद दो साल से अधिक समय तक इस पद पर रहे. 100 टेस्ट और 82 एकदिवसीय मैचों में खेलने वाले थोर्प ने ऑस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच के रूप में पद छोड़ दिया था. 

एसीबी ने ट्वीट कर कहा, इंग्लैंड के मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्प को हमारी राष्ट्रीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है. वह अफगानिस्तान के आगामी अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से पहले मुख्य कोच की भूमिका निभाएंगे. 

थोर्प का पहला असाइनमेंट 
अफगानिस्तान को जुलाई में एक टेस्ट, तीन एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए आयरलैंड का दौरा करना है जो टीम के साथ थोर्प का पहला असाइनमेंट होगा. इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से पहले सितंबर में एशिया कप में कोचिंग देंगे. अफगानिस्तान आईसीसी वनडे सुपर लीग में नौ मैचों में सात जीत और उसके 70 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. टीम 232 रैंकिंग अंकों के साथ ICC पुरुषों की T20I रैंकिंग में आठवें स्थान पर हैं. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement