स्पोर्ट्स
ACC जमीनी स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करती है.
डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) का कार्यकाल एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के रूप में एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है. कोलंबो में ACC की वार्षिक आम बैठक में यह फैसला लिया गया. एसीसी सालभर जमीनी स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करती है. इसके साथ ही पंकज खिमजी को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. महिंदा वल्लीपुरम को डवलपमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
शाह ने पिछले साल जनवरी में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह एसीसी की बागडोर संभाली थी. वह एसीसी अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त होने वाले सबसे कम उम्र के प्रशासक बन गए हैं. एजीएम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि एसीसी का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में खेल के विकास को आगे बढ़ाने पर होगा.
AGM Update: The ACC Members unanimously decided that the tenure of Mr. @JayShah as ACC President and that of the Executive Board along with its Committees will continue until the 2024 AGM @BCCI @TheRealPCB @BCBtigers @ACBofficials @ThakurArunS pic.twitter.com/ah8FKIQ7D4
— AsianCricketCouncil (@ACCMedia1) March 19, 2022
एकजुट होकर करेंगे काम
शाह ने कहा, हम इस क्षेत्र में क्रिकेट के विकास के लिए एकजुट होकर काम करेंगे. हम विशेष रूप से महिला क्रिकेट में अग्रणी काम को आगे बढ़ाते हुए एसीसी द्वारा इस क्षेत्र में साल भर आयोजित होने वाले कई जमीनी स्तर के टूर्नामेंट आयोजित करेंगे.
उन्होंने कहा, उम्मीद है कि महामारी के बावजूद मैं उत्सुक हूं कि हम एसीसी को यहां से मजबूती से आगे बढ़ने में मदद करेंगे. शाह के कार्यकाल विस्तार का प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया था. इसके बाद एसीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामांकन का समर्थन किया.
शाह ने कहा, मैं एसीसी में अपने सभी सम्मानित सहयोगियों को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे मेरे सभी कामों को पूरा करने के योग्य माना.