Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

जय शाह को ICC में मिला पद, रमीज राजा को बड़ा झटका 

Mahela Jayawardene को पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के तौर पर फिर से नियुक्त किया गया है.

Latest News
जय शाह को ICC में मिला पद, रमीज राजा को बड़ा झटका 

जय शाह को बोर्ड प्रतिनिधि सदस्य नियुक्त किया गया है. 
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) में बीसीसीआई सचिव जय शाह की एंट्री हो गई है. उन्हें आईसीसी जय बोर्ड प्रतिनिधि सदस्य नियुक्त किया गया है. ICC बोर्ड ने ICC मेन्स क्रिकेट कमेटी में कई नियुक्तियों को मंजूरी दी है. इसमें महेला जयवर्धने को पूर्व खिलाड़ी प्रतिनिधि के तौर पर फिर से नियुक्त किया गया है. गैरी स्टीड को राष्ट्रीय टीम का कोच प्रतिनिधि, जय शाह को सदस्य बोर्ड प्रतिनिधि, जोएल विल्सन को आईसीसी एलीट पैनल अंपायर में जगह दी गई है. वहीं जेमी कॉक्स को एमसीसी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है. 

रमीज राजा को झटका 
आईसीसी बोर्ड ने पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा को झटका दिया है. राजा के 4 नेशन सुपर सीरीज के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया है. मीडियसा रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी बोर्ड ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. रमीज ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया लेकिन वह बोर्ड को मनाने में विफल रहे. रमीज ने पाकिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को शामिल करते हुए एक वार्षिक टूर्नामेंट के लिए प्रस्ताव रखा था.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement