Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

पाकिस्तानी पत्रकार से Irfan Pathan का ट्विटर वॉर, बता दिया 'सस्ता एक्सपर्ट'

पाकिस्तानी पत्रकार को इरफान पठान ने करारा जवाब दिया है.

Latest News
पाकिस्तानी पत्रकार से Irfan Pathan का ट्विटर वॉर, बता दिया 'सस्ता एक्सपर्ट'

पाकिस्तानी पत्रकार को इरफान पठान ने दिया करारा जवाब

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तानी पत्रकार को भारत के दिग्गज गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) ने ऐसा आइना दिखाया​ कि उनकी बोलती बंद हो गई. दरअसल, इरफान पठान ने 28 मार्च को एक ट्वीट किया था- जिसमें उन्होंने लिखा कि विश्व क्रिकेट में मोहम्मद शमी से बेहतर नई गेंद का इस्तेमाल करने वाले बहुत कम हैं!  

इसपर पत्रकार इतिशाम उल हक ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, वे (बल्लेबाज) उन्हें खेल नहीं सकते. इसपर इरफान ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, 2003 विश्व कप में वसीम अकरम (लीजेंड) सचिन तेंदुलकर (लीजेंड) के बल्ले को नहीं रोक सके. क्या इसका मतलब यह है कि वह गेंदबाजी नहीं कर सके? इसके बाद इरफान ने 'सस्ता एक्सपर्ट' हैशटेग डाल दिया. 

irfan pathan

इसपर इतिशाम ने जवाब देते हुए कहा, यह सस्ता एक्सपर्ट सस्ता कमेंटेटर (आईपी) से ज्यादा जानता है. आपको याद दिला दें कि सचिन को वसीम अकरम की गेंद पर रज्जाक ने ड्रॉप कर दिया था. पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप में सचिन की दो सर्वश्रेष्ठ पारियों में कुल 5 ड्रॉप कैच थे. अब मुझे हरभजन की तरह ब्लॉक मत करना. 

इतिशाम किसकी बात कर रहे थे? 
दरअसल, कहना चाह रहे थे कि शमी की गेंद बल्लेबाज ही खेल नहीं पाते. यानी आपके बल्लेबाज बेकार हैं.  इसपर इरफान को यह बात नागवार गुजरी. उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि क्या इस बात को ऐसा माना जाए कि वसीम अकरम यदि सचिन तेंदुलकर को आउट नहीं कर सके तो उन्हें खेलना नहीं आता? इरफान पठान इन दिनों आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं. 

IPL 2022: खिलाड़ियों से ज्यादा पैसा बनाते हैं ये स्टार कमेंटेटर, देखिए लाइफस्टाइल

IPL 2022: आईपीएल कॉमेंटेटर को इस साल मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, हो जाएंगे मालामाल 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement