Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL: 9.25 करोड़ी खिलाड़ी के शेयर धड़ाम, महज 90 लाख लगे दाम

पिछले साल विनिंग टीम सीएसके का हिस्सा रहे के.गौतम के दाम 10 गुना से भी ज्यादा घट गए.

Latest News
IPL: 9.25 करोड़ी खिलाड़ी के शेयर धड़ाम, महज 90 लाख लगे दाम

k gowtham IPL

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेट में कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता. आईपीएल ऑक्शन में कभी ऊंचे दामों में बिकने वाले खिलाड़ी के शेयर इस तरह धड़ाम हुए कि 10 गुना से भी ज्यादा घट गए. हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम की. 

के. गौतम ने पिछले आईपीएल में हाई प्राइस में बिककर क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान खींच लिया था. वह सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए थे. गौतम के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.25 की बोली लगाकर चौंका दिया था लेकिन इस बार उनकी बोली हाई प्राइस पर नहीं गई. उन्हें लखनऊ ने 90 लाख में खरीद लिया. 

IPL Auction LIVE: लियाम को मिले बड़े दाम, एनगिडी को नहीं मिला खरीदार

के. गौतम को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला

यह भी अहम है कि के. गौतम सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर होने के बावजूद पिछले साल आईपीएल में एक भी मैच नहीं खेल पाए. चेन्नई ने उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका ही नहीं दिया. जबकि 2020 में वह महज 2 मैच खेल पाए. 

IPL: 18 साल के 3 करोड़ी Baby AB, खरीदने के लिए फ्रेंचाइजीज में लग गई होड़ 

गौतम ने 24 आईपीएल मैचों में 186 रन बनाए हैं. जबकि इतने ही मैचों में 13 विकेट निकाले हैं. 33 साल के गौतम ने श्रीलंका में 23 जुलाई 2021 को वनडे डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने 2 रन बनाए. जबकि एक विकेट लिया है. टी 20 के 67 मैचों में वह 48 विकेट निकाल चुके हैं जबकि बल्लेबाजी में 15 की एवरेज से 610 रन बनाए हैं. 

IPL: कौन हैं अभिनव मनोहर सदारंगानी? जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ में खरीदा

आवेश खान बने सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर 
आवेश खान से पहले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम ही थे. गौतम क्रुणाल पंड्या को पछाड़कर सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे. अब आवेश खान 10 करोड़ में बिककर सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने खरीदा है. उनका बेस प्राइस 20 लाख था. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement