Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2025 में Goenka नहीं, Zaheer की उम्मीदों पर खरे उतरे Rishabh Pant, मेंटर ने कहा कुछ ऐसा... 

IPL 2025, LSG vs RCB: जहीर खान ने कहा कि आईपीएल सीजन ऋषभ पंत के लिए सीखने का अनुभव रहा, जिन्होंने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 54 बॉल्स पर अपनी सेंचुरी बनाई.

Latest News
IPL 2025 में Goenka नहीं, Zaheer की उम्मीदों पर खरे उतरे Rishabh Pant, मेंटर ने कहा कुछ ऐसा... 
Add DNA as a Preferred Source

भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2025 में कुछ विशेष न कर पाई हो लेकिन टीम के मेंटर जहीर खान कप्तान ऋषभ पंत से बहुत खुश हैं. जहीर खान ने कहा कि टीम को बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत की गुणवत्ता पर कभी संदेह नहीं रहा. ध्यान रहे कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पंत को तब मुश्किल समय का सामना करना पड़ा, जब सुपर जायंट्स प्लेऑफ में जगह बनाने में विफल रहे. हालांकि, 27 वर्षीय पंत ने  27 मई को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ एलएसजी के आखिरी लीग मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

पंत ने 54 गेंदों पर अपना दूसरा आईपीएल शतक लगाया और एलएसजी को तीन विकेट पर 227 रन के स्कोर तक पहुंचाया. जहीर ने कहा कि पंत का नेतृत्व इस सीजन में एलएसजी के लिए 'ब्राइट स्पॉट' रहा, लेकिन उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट बल्लेबाज के रूप में उनके लिए सीखने का अनुभव होगा.

मैच के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जहीर ने कहा कि, 'ठीक है, वह एक लीडर के रूप में अच्छे रहे हैं. यह पूरे सीजन में हमारे लिए एक उज्ज्वल सकारात्मक बात रही. बल्ले से फॉर्म निश्चित रूप से उनके लिए सीखने का अनुभव था, इस तरह के सीजन में. लेकिन उनकी क्षमता पर संदेह नहीं है. हम इसे इसी तरह से देख रहे हैं.'

जहीर ने कहा, 'हमें खुशी है कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया. उनकी क्षमता और खेल पर उनका प्रभाव बहुत बढ़िया रहा.'

हालांकि, पंत की पारी बेकार गई क्योंकि आरसीबी ने 18.4 ओवर में विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए छह विकेट से मैच जीत लिया. सुपर जायंट्स ने 14 में से छह गेम जीतकर 12 अंकों और -0.376 के नेट रन रेट के साथ अपना अभियान सातवें स्थान पर समाप्त किया.

जहां तक ​​पंत की बात है, तो उन्होंने आईपीएल 2025 में 14 मैचों में 24.45 की औसत और 133.16 की स्ट्राइक रेट से 226 रन बनाए. उनका दूसरा 50 से ज़्यादा का स्कोर 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ़ लखनऊ में 63 रन बनाकर आया.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement