Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2025: ग्लैमर के अलावा IPL चीयरलीडर बनने के लिए चाहिए ये क्वालिटी, सैलरी में मिलता है इतना पैसा... 

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग में मुख्य आकर्षणों में से एक खूबसूरत और आकर्षक चीयरलीडर्स हैं जो खिलाड़ियों को प्रेरित करती हैं और भीड़ का मनोरंजन करती हैं. ऐसे में हमारे लिए भी यह जानना जरूरी हो जाता है कि इनका चयन कैसे होता है? इन्हें कितना पैसा मिलता है

Latest News
IPL 2025: ग्लैमर के अलावा IPL चीयरलीडर बनने के लिए चाहिए ये क्वालिटी, सैलरी में मिलता है इतना पैसा... 
Add DNA as a Preferred Source

क्रिकेट लवर्स के बीच जैसी पॉपुलैरिटी है, इस बात में कोई शक नहीं है कि इंडियन प्रीमियर लीग या आईपीएल दुनिया के सबसे प्रतीक्षित क्रिकेट टूर्नामेंटों में से एक है, जहां नेशनल और इंटरनेशनल प्लेयर्स आईपीएल ट्रॉफी और भारी नकद पुरस्कार के लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करते हैं. जिक्र अगर दर्शकों का हो तो आईपीएल जहां दर्शकों को रोमांच और एंटरटेनमेंट का डबल डोज देता है, तो वहीं ग्लैमरस चीयरलीडर्स भी वो अहम वजह हैं, जिसके चलते दर्शक मैच देखने के लिए ग्राउंड का रुख करते हैं. 

बता दें कि IPL 2025 में भी चीयरलीडर्स अपने शानदार डांस मूव्स और आकर्षक खूबसूरती के चलते दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जिक्र आईपीएल में चीयरलीडर्स का हुआ है, तो बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग  2025 में भी पूर्व की तरह ज़्यादातर चीयरलीडर्स विदेशी हैं

जैसा कि ज्ञात है आईपीएल चीयरलीडर्स अपने डांस मूव्स से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं.  ऐसे में हमारे लिए भी यह जान लेना बहुत जरूरी हो जाता है कि कोई महिला सिर्फ रंग रूप से ही चीयरलीडर नहीं बनती। 

तो आइये जानें क्या होता है एक चीयर लीडर का सिलेक्शन प्रोसेस ? आखिर क्या होती है उनकी सैलरी? जानिये तमाम सवालों से जुड़े जवाब और समझिये कि आईपीएल में वास्तव में चीयरलीडर्स का क्या जलवा होता है?

आईपीएल 2025 : कितनी सैलरी पाती हैं चीयरलीडर्स ?

मीडिया रिपोर्ट्स और सूत्रों के मुताबिक, हर टीम के आईपीएल चीयरलीडर्स को हर मैच के लिए 14,000 से 17,000 रुपये तक मिलते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा और अगर उनकी टीम मैच जीत गई तो उन्हें बोनस भी दिया जाता है. सैलरी के अलावा, उन्हें भारत में रहने के दौरान लग्जरी आवास, प्रतिदिन भोजन और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं.

आईपीएल 2025 : कैसे होता है चीयरलीडर्स का सिलेक्शन, चाहिए होती है क्या योग्यता?

आईपीएल चीयरलीडर्स को डांस, मॉडलिंग और क्राउड के सामने परफॉर्म करने का अनुभव होना चाहिए. अगर वे किसी समूह का हिस्सा हैं और एक समूह के रूप में ऑडिशन दे रहे हैं तो इसे भी एक प्लस माना जाता है.

ध्यान रहे कि आईपीएल चीयरलीडर चयन प्रक्रिया मुश्किल है, और इसमें इंटरव्यू और रिटेन टेस्ट  पास करने के बाद ही किसी चीयर लीडर को चुना जाता है.

चीयरलीडर्स से यह भी अपेक्षा की जाती है कि जब वे आईपीएल चीयरलीडर के लिए ऑडिशन दे रहे हों तो उनके पास एक परफॉरमेंस तैयार हो.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement