स्पोर्ट्स
सहवाग ने कहा, अगर यह सच है तो इसे मजेदार नहीं माना जा सकता, यह जानना जरूरी है कि क्या हुआ था?
डीएनए हिंदी: भारत के स्टार स्पिनर और आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के नए खुलासे ने क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोर ली हैं. युजवेंद्र ने अश्विन से बातचीत में 2013 का किस्सा बताते हुए कहा है कि जब मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेलता था तब बेंगलोर में हमारे मैच के बाद सेलिब्रेशन था. इस सेलिब्रेशन में एक प्लेयर थे जिनका मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन उन्होंने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी. वह काफी समय से मुझे देख रहे थे.
थोड़ी देर बाद वह मुझे बाहर ले गए और बालकनी से लटका दिया. उन्होंने मेरे हाथ पकड़ रखे थे यदि उस दिन यह छूट जाते तो मैं 15वीं मंजिल से गिरकर मर जाता. अचानक वहां मौजूद सभी लोग आए और उन्होंने स्थिति को संभाल लिया. मैं बहुत ज्यादा डरा हुआ था. उन्होंने मुझे पानी पिलाया. तब मैंने महसूस किया कि जब भी आप कहीं जाते हैं तो इतना जिम्मेदार होना चाहिए. यह मेरी लाइफ का एक ऐसा हिस्सा था जब मुझे लगा कि मैं जाते-जाते वापस आ गया. यदि वहां थोड़ी सी भी गलती हो जाती तो मैं गिर जाता. युजवेंद्र ने कहा, यह बात बहुत कम लोगों को पता है. यह चीज मैंने कभी शेयर नहीं की.
Royals’ comeback stories ke saath, aapke agle 7 minutes hum #SambhaalLenge 💗#RoyalsFamily | #HallaBol | @goeltmt pic.twitter.com/RjsLuMcZhV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2022
सहवाग ने कहा नाम बताना जरूरी
युजवेंद्र के इस खुलासे के बाद भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्वीट कर कहा, उस खिलाड़ी का नाम बताना जरूरी है, जिसने चहल के मुताबिक उसके साथ नशे की हालत में ऐसा किया था. अगर यह सच है तो इसे मजेदार नहीं माना जा सकता, यह जानना जरूरी है कि क्या हुआ और इसकी गंभीरता को देखते हुए क्या कार्रवाई की गई?
सहवाग की तरह कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उस खिलाड़ी का नाम बताने की गुजारिश की है. फैंस का कहना है कि उस खिलाड़ी के नाम का खुलासा होना जरूरी है ताकि सभी के सामने उसकी शर्मनाक हरकत का पता चल सके.
चहल को 2013 में मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था. लेग स्पिनर 2021 में रिलीज़ होने से पहले आरसीबी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी थे. उन्हें अब 6.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा है.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.