Advertisement

IPL 2022: धोनी को आउट कर चुके इस गेंदबाज के निशाने पर है विराट कोहली

सकारिया ने कहा, एमएस धोनी का विकेट मेरे लिए सबसे अच्छा क्षण है.

Latest News
IPL 2022: धोनी को आउट कर चुके इस गेंदबाज के निशाने पर है विराट कोहली

chetan sakariya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में कई युवा खिलाड़ी सुर्खियां बटोरने में कामयाब हो रहे हैं. आईपीएल शुरू होने को है ऐसे में इस टूर्नामेंट में कई नई प्रतिभाओं का प्रदर्शन देखने को मिलेगा. इस बीच पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी चेतन सकारिया (Chetan Sakariya) ने कहा है कि वह आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली को आउट करना चाहते हैं. 

बाएं हाथ के सीमर का पिछले साल शानदार डेब्यू सीजन था और उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर सीमित ओवरों की टीम में जगह बनाई. 24 वर्षीय खिलाड़ी ने श्रीलंका में भारत के लिए एक T20I और दो ODI खेले और तीन अंतरराष्ट्रीय विकेट भी लिए. 

IPL 2022: 6 टीमों को मिले नए कप्तान, ये हैं 10 टीमों के कैप्टन 

धोनी को आउट करना सर्वश्रेष्ठ क्षण 
सकारिया आगामी आईपीएल 2022 सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे. वह पिछले सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में महान बल्लेबाज धोनी को आउट करने में कामयाब रहे थे. गुजरात का यह खिलाड़ी हाल ही में जयदेव उनादकट के नेतृत्व में रणजी ट्रॉफी 2021-22 सीज़न में सौराष्ट्र टीम का हिस्सा था. 

इस तरह खरीद सकेंगे IPL Tickets, जानिए पूरा प्रॉसेस 

सकारिया ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका पहला आईपीएल मैच भी विशेष था लेकिन धोनी का विकेट पिछले संस्करण का सर्वश्रेष्ठ क्षण था. उन्होंने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेथ ओवरों में अपनी यॉर्कर से सुर्खियां बटोरीं और 14 मैच में 8.19 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए. 

सकारिया ने कहा, एमएस धोनी का विकेट लेना निश्चित रूप से आईपीएल 2021 से मेरे लिए सबसे अच्छा क्षण है. मेरा डेब्यू गेम भी खास था लेकिन धोनी भाई का विकेट लेने जैसा कुछ नहीं था. वह खेल के महानायक हैं और किसी दिग्गज को गेंदबाजी और आउट करना हमेशा बहुत अच्छा अहसास होता है. 

IPL: पाकिस्तान में मैच खेलने जा रहा था खिलाड़ी, भारत में बरस गया पैसा

सकारिया ने नेट्स में एबी डिविलियर्स को गेंदबाजी करने के अनुभव के बारे में भी बताया. डिविलियर्स के पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सकारिया आगामी सीजन में आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली को आउट करना चाहते हैं. 

सकारिया ने कहा, मैंने डिविलियर्स को नेट्स के साथ-साथ मैच में भी गेंदबाजी की. उन्हें गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है क्योंकि वह डेथ ओवरों में हर तरह के शॉट खेलते हैं. लेकिन अब जब वह रिटायर हो गए हैं तो मुझे उन्हें आउट करने का मौका नहीं मिलेगा इसलिए विराट भाई एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्हें मैं आईपीएल 2022 में आउट करना चाहता हूं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement