Advertisement

IPL 2022 Sunil Gavaskar Controversy: हेटमायर की पत्नी पर दिए बयान पर बवाल

Gavaskar-Hetmyer Controversy: कॉमेंट्री के लिए सुनील गावस्कर एक बार फिर निशाने पर हैं. शिमरॉन हेटमायर की पत्नी पर दिए बयान की वजह से आलोचना हो रही है.

IPL 2022 Sunil Gavaskar Controversy: हेटमायर की पत्नी पर दिए बयान पर बवाल

कॉमेंट्री से हटाने की मांग कर रहे हैं लोग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान और चेन्नई के मैच के दौरान सुनील गावस्कर की एक टिप्पणी को लेकर काफी विवाद हो रहा है. दरअसल शिमरॉन हेटमायर की पत्नी के बारे में दिए बयान को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खासी आलोचना कर रहे हैं. इससे पहले विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा पर दिए बयान को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी. उस वक्त अनुष्का ने इंस्टाग्राम पोस्ट लिखकर नाराजगी जाहिर की थी.

यह है पूरा विवाद
दिल्ली और चेन्नई के बीच हो रहे मैच में जब शिमरोन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए तब कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने एक टिप्पणी की थी. दिग्गज क्रिकेटर की उस टिप्पणी को सोशल मीडिया यूजर्स स्त्री विरोधी बता रहे हैं.

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि हेयमायर की पत्नी ने तो डिलिवर कर दिया है, अब देखना होगा कि हेटमायर डिलिवर कर पाते हैं या नहीं. इसके बाद हेटमायर 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए थे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: रोमांचक मुकाबले में RR ने CSK को दी शिकस्त, प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान

हाल ही में पिता बने हैं शिमरॉन हेटमायर
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले कैरिबियाई बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर हाल ही में पिता बने हैं. पिता बनने के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए उन्होंने कुछ दिन की छुट्टी भी ली थी और अपने देश वेस्टइंडीज गए थे. 

परिवार के साथ समय बिताकर लौटे हेटमायर अब अपनी टीम से जुड़ चुके हैं और चेन्नई के खिलाफ मैच में प्लेइंग 11 में भी थे. हालांकि, मैच में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे. 

यह भी पढ़ें: 'लोग बोलते थे लड़की से बॉक्सिंग करवा रहे हो, इसकी शादी करवा दो'- Nikhat Zareen

अनुष्का शर्मा पर टिप्पणी करने पर भी हुआ था विवाद 
विराट और अनुष्का का लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे और अनुष्का गेंदबाजी कर रही थीं. इसके बाद जब विराट मैदान में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो गावस्कर ने कहा था कि विराट इन दिनों बस अनुष्का की गेंदों पर प्रैक्टिस कर रहे हैं. 

उनकी इस टिप्पणी पर भी काफी बवाल हुआ था. गावस्कर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था. अनुष्का शर्मा ने भी इस कॉमेंट के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा था और कहा था कि उन्हें बेवजह क्रिकेट से जुड़ी चीजों में शामिल किया जाता है.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement