Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022: राहुल त्रिपाठी ने बाएं हाथ से लपका क्रेजी कैच, छा गया Bhuvi का रिएक्शन, देखें Video  

कवर पर लगे फील्डर ने सुपरमैन की तरह छलांग कैच लपक लिया.

Latest News
IPL 2022: राहुल त्रिपाठी ने बाएं हाथ से लपका क्रेजी कैच, छा गया Bhuvi का रिएक्शन, देखें Video  

राहुल त्रिपाठी के शानदार कैच ने महफिल लूट ली है. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2022 के 21 वें मुकाबले में सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस को तीसरे ओवर में बड़ा झटका लगा. भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने बाएं हाथ से इतना शानदार कैच लपका क्रिकेटप्रेमी देखते ही रह गए. 

तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे थे इतने में भुवी ने गेंद डाली तो गिल ने इसे कवर के ऊपर से ठोकने की कोशिश की. गेंद बल्ले पर लगने के बाद रॉकेट की तरह उड़ने लगी लेकिन ये क्या?

कवर पर लगे फील्डर राहुल त्रिपाठी ने सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर बाएं हाथ से कैच लपक लिया. राहुल त्रिपाठी का यह कैच देखकर भुवनेश्वर कुमार हैरान रह गए. उन्होंने आंखें और होठ मटकाते हुए शानदार कैच पकड़ने का इशारा किया. 

बहरहाल इस मैच में शुभमन गिल नहीं चल पाए. उन्होंने 9 गेंदें खेलीं और एक चौका लगाकर महज 7 रन ही बना सके. साई सुदर्शन 9 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए. छह ओवर में गुजरात टाइटंस ने 2 विकेट खोकर 51 रन बनाए. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement