Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 RCB VS SRH: इस सीजन में तीसरी बार गोल्डन डक हुए विराट कोहली

Virat Kohli golden duck:टीम इंडिया के बल्ले को लगता है शायद नजर लग गई है. इस आईपीएल में आज वह तीसरी बार गोल्डन डक हुए हैं. 

IPL 2022 RCB VS SRH: इस सीजन में तीसरी बार गोल्डन डक हुए विराट कोहली

झुके सिर और निराश कदमों से लौटे कोहली

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: विराट कोहली की खराब फॉर्म लगातार जारी है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे जबकि वह इस आईपीएल सीजन में तीसरी बार गोल्डन डक हुए हैं. IPL 2022 में वह तीसरी बार गोल्डन डक हुए यानी कि पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले आउट.

दूसरी बार हैदराबाद के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए
इस आईपीएल में कोहली का यह तीसरा गोल्डन डक है. इसमें दो बार तो विरोधी टीम सनराइजर्स हैदराबाद ही थी. वर्ल्ड कप टी-20 से पहले यह टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी है. कोहली लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उनकी फॉर्म ही नहीं आत्मविश्वास भी कमजोर होता दिख रहा है. कोहली आज जगदीश सुचित की बॉल पर चकमा खा गए और विलियमसन को कैच थमा बैठे. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 को बीच में ही छोड़ अपने देश लौटा ये खिलाड़ी, मुश्किल में राजस्थान रॉयल्स!

झुका सिर, निराश बॉडी लैंग्वेज...फैंस का दिल टूट गया 
टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली पिछले 2 साल से संघर्ष कर रहे हैं. 2 साल से ऊपर हो गया है और उनके खाते से शतक नहीं निकला है. अपनी आक्रामक पहचान से अलग विराट कोहली की बॉडी लैंग्वेज इन दिनों बुझी-बुझी सी ही थी. बिना खाता खोले लौटना किसी भी खिलाड़ी के लिए निराशा की बात होती है और कोहली तो लंबे समय से फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. आज मैदान से लौटते हुए उनका सिर झुका हुआ था और वह बिल्कुल निराश कदमों से सीढ़ियां चढ़ रहे थे.  

पाटीदार और डुप्लेसिस से उम्मीद 
आरसीबी के लिए फिलहाल फाफ डु प्लेसिस और रजत पाटीदार बैटिंग कर रहे हैं. टीम को इन दोनों बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद है. आरसीबी ने आज टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है. हैदराबाद के गेंदबाज भी जल्द से जल्द दोनों को पवेलियन लौटाने के लिए कोशिश करेंगे. 

 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: लखनऊ की टीम का Mothers Day सम्मान! जर्सी पर मांओं के नाम

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement