Advertisement

IPL 2022: Ravindra Jadeja ने MS Dhoni को लौटाई सीएसके की कप्तानी 

जडेजा ने यह फैसला अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है. 

Latest News
IPL 2022: Ravindra Jadeja ने MS Dhoni को लौटाई सीएसके की कप्तानी 

जडेजा ने कप्तानी लौटाने का फैसला लिया है.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इस सीजन खराब प्रदर्शन से जूझ रही है. इस बीच सीएसके खेमे से बड़ी खबर सामने आई है. सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. जडेजा ने एमएस धोनी (MS Dhoni) से चेन्नई सुपर किंग्स का फिर से नेतृत्व करने का अनुरोध किया है. जडेजा ने यह फैसला अपने खेल पर ध्यान देने के लिए लिया है. 

CSK की ओर से जारी बयान में कहा गया कि एमएस धोनी ने खेल के हित में सीएसके का नेतृत्व करना और जडेजा को अपने खेल पर ध्यान देने के लिए इसकी अनुमति देना स्वीकार किया है. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 CSK VS GT: 20 वां ओवर क्रिस जॉर्डन को क्यों दिया? कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताई वजह 
 

इस सीजन सीएसके 8 में से 6 मुकाबले हार चुकी है. इसके बाद से लगातार जडेजा के नेतृत्व और परफॉर्मेंस पर सवाल उठ रहे थे. धोनी ने इस सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला  किया था. सीएसके ने इस सीजन महज 2 मैच जीते हैं. आरसीबी के खिलाफ 23 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से मुकाबला जीता था. एमआई के खिलाफ धोनी ने छक्का ठोक शानदार जीत दिलाई थी. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: क्या CSK प्लेऑफ के लिए कर सकती है क्वालिफाई? जानिए समीकरण 

सीएसके का अगला मुकाबला 1 मई को सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है. ऐसे में फैंस एमएस धोनी को एक बार फिर कप्तानी करते देखेंगे. देखना दिलचस्प होगा कि धोनी सीएसके अगले 6 मुकाबलों में किस तरह प्रदर्शन करती है. 
 

यह भी पढ़ें: MS Dhoni ने क्यों छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी? 5 पॉइंट्स में जानिए 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement