Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने RCB को दिया 209 रनों का विशाल लक्ष्य, रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

IPL 2022 के आज के अहम मुकाबले में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहाड़ जैसा टारगेट दिया है.

IPL 2022: पंजाब किंग्स ने RCB को दिया 209 रनों का विशाल लक्ष्य, रोचक हुई प्लेऑफ की जंग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: IPL 2022 के 60 वें मैच में आज एक बार फिर 200 रनों से ज्यादा को स्कोर खड़ा हुआ है. आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के मैच  में पंजाब के बल्लेबाजों  ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 209 रनों का विशाल टारगेट दिया है. खास बात यह है कि पंजाब  बनाम आरसीबी के पिछले मैच में भी 200 रनों से ज्यादा का स्कोर खड़ा हुआ था. 

आरसीबी ने चुनी थी गेंदबाजी 

गौरतलब है कि आज के मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डूप्लिसिस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था लेकिन उनकी रणनीति फेल हो गई. पंजाब किग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.

गौरतलब है कि पंजाब की ओर से लिविंगस्टोन और बेयरस्टो ने अर्धशतक लगाए. बैंगलोर की ओर से पेसर हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे. ऐसे में अब यह देखना होगा कि आरसीबी की तरफ से कौन आज टीम की बल्लेबाजी की नैय्या पार लगा सकता है. 

Jammu-Kashmir: 24 घंटे में कश्मीरी पंडित की मौत का बदला पूरा, सुरक्षा बलों ने मार गिराए दोनों आतंकी

आरसीबी के सामने कठिन चुनौती

वहीं पंजाब द्वारा दिए गए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी सधी शुरुआत के साथ हुई है. विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी क्रीज पर उतरी थी लेकिन विराट कोहली तीसरे ओवर में ही एक गलत शॉट के चक्कर में आउट हो गए हैं ऐसे में अब RCB को सधी बल्लेबाजी करनी होगी. यदि आज मैच जीतती है तो वो प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. फिलहाल आरसीबी का स्कोर 4 ओवर में 34 रन और एक विकेट है.

Bad News! रेलवे ने 6 साल में 72 हजार से ज्यादा पदों को खत्म किया

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement