Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022: सूर्यकुमार यादव के टीम में आते ही इस खिलाड़ी की धड़कनें बढ़ीं 

ओपनिंग मैच हार चुकी MI यह मुकाबला अपने हाथ से नहीं जाने देगी.

Latest News
IPL 2022: सूर्यकुमार यादव के टीम में आते ही इस खिलाड़ी की धड़कनें बढ़ीं 

सूर्यकुमार यादव टीम में लौट आए हैं. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियंस (MI) टीम में वापसी हो चुकी है. उन्होंने अनिवार्य क्वारंटीन पूरा करने के बाद प्रेक्ट्सि शुरू कर दी है. मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को इसका आधिकारिक ऐलान कर यह जानकारी दी. 

सूर्यकुमार यादव की एंट्री ऐसे वक्त में हुई है जब मुंबई इंडियंस 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने जा रही है. ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

SKY के IN होने पर किसका ​कटेगा पत्ता? 
यदि सूर्यकुमार यादव टीम में शामिल किए जाते हैं तो वह पिछले मैच में शामिल रहे अनमोलप्रीत सिंह की जगह ले सकते हैं. अनमोलप्रीत सिंह को ओपनिंग मैच में जगह दी गई थी लेकिन वह अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके. तीसरे नंबर पर उतरे अनमोलप्रीत 9 गेंदों में महज 8 रन ही बना पाए. 

वह एक भी बाउंड्री नहीं निकाल पाए. ऐसे में अनमोल को अपना स्थान जाने की चिंता सता रही होगी. अनमोलप्रीत सिंह ने पिछले सीजन ही डेब्यू किया है. ऐसे में उन्हें आईपीएल का ज्यादा अनुभव नहीं है. पिछले सीजन उन्हें एक मैच में मौका दिया गया और उन्होंने एक मैच में 16 रन बनाए. ओपनिंग मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस यह मुकाबला अपने हाथ से नहीं जाने देगी. ऐसे में वह अपने सीनियर प्लेयर्स को ही प्लेइंग इलेवन में तवज्जो दे सकती है. हालांकि मुंबई के पास ओपनिंग को लेकर कोई संशय नहीं है. कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने बेहतरीन ओपनिंग कर मुंबई के लिए अच्छी शुरुआत दी थी. 

CSK VS LSG: मोईन हुए 'इन' तो किसका कटेगा पत्ता? जानिए 

कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव को यदि राजस्थान के खिलाफ मौका दिया जाता है तो मुंबई की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है: 

रोहित शर्मा कप्तान, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सेम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बासिल थम्पी 

DNA Hindi Exclusive: 6 की उम्र में लगे थे छह टांके फिर भी मैच खेलने मैदान पहुंचे Ishan Kishan

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 Full Squad: 
रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, डैनियन सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बासिल थम्पी, ईशान किशन, आर्यन जुयाल, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement