Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

PBKS VS GT: दो गेंदों में बनाने थे 12 रन, तेवतिया ने कैसे पलट दी बाजी? देखें Video

दोनों टीमों के लिए आखिरी दो ओवर महत्वपूर्ण रहे.

Latest News
PBKS VS GT: दो गेंदों में बनाने थे 12 रन, तेवतिया ने कैसे पलट दी बाजी? देखें Video

rahul tewatia

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पल-पल बदलता मैच का रोमांच, हर पल, हर ओवर में बढ़ती क्रिकेट फैंस की धड़कनें...आईपीएल 2022 के 16वें मैच में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस मैच में गुजरात टाइटंस ने आखिरी बॉल पर शानदार जीत दर्ज की. गुजरात के खिलाड़ी राहुल तेवतिया ने अंतिम दो गेंदों में शानदार छक्के ठोक ​मैच विनिंग पारी खेलकर साबित कर दिया कि उन्हें स्टार ऑलराउंडर क्यों कहा जाता है. 

आखिरी दो ओवर का रोमांच 
दोनों टीमों के लिए आखिरी दो ओवर महत्वपूर्ण रहे. इन दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 32 रन की दरकार थी. 19वें ओवर में कैगिसो रबाडा को हार्दिक पांड्या ने धो डाला. इधर, शुभमन गिल शतक ठोकने के इंतजार में थे. रबाडा ने पहली बॉल नो बॉल डाल दी. इसके बाद अगली गेंद पर गिल ने एक रन लेकर पांड्या को स्ट्राइक दे दी. पांड्या ने दूसरी और तीसरी गेंद पर दो चौके ठोक डाले. 

चौथी गेंद पर पांड्या ने गिल को स्ट्राइक दे दी. अगली गेंद रबाडा ने फुट टॉस डाली तो इसे गिल ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से उठा दिया लेकिन यहां सजी फील्डिंग से वह चकमा खा गए और मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए. मैच अब पंजाब किंग्स के हाथ में जाने लगा. छठी गेंद पर मिलर ने एक रन ले लिया. इस ओवर से कुल 13 रन आए. 

IPL 2022 में इस बल्लेबाज को रोकना हुआ मुश्किल, 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ठोक रहा रन 

आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत 
गुजरात को अब आखिरी ओवर में जीत के लिए 19 रन की जरूरत थी. आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो रन आउट हो गए. अगली गेंद पर मिलर ने क्रीज पर आए राहुल तेवतिया को स्ट्राइक दे दी. तेवतिया ने अगली गेंद पर एक रन ले लिया. तीसरी गेंद पर मिलर ने चौका ठोक डाला. चौथी गेंद पर एक रन लेने के बाद अब 2 गेंदों में 12 रन की जरूरत थी. सबकी सांसें थमने लगीं.

ओडियन स्मिथ ने राहुल तेवतिया को पांचवीं गेंद डाली तो तेवतिया ने इसे डीप मिडविकेट के ऊपर से उठाकर छक्का ठोक डाला. अब बारी थी आखिरी गेंद की. इस गेंद पर जीत के लिए 6 रन चाहिए थे. दर्शकों की धड़कनें बढ़ने लगीं और ये क्या? तेवतिया ने इस गेंद पर छक्का ठोक टीम को धमाकेदार जीत दिला दी. 

तेवतिया ने 3 गेंदों में 13 रन ठोके. हार्दिक पांड्या ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 30 गेंदों में 35 रन ठोके. शुभमन गिल 59 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए. मेथ्यू वेड 6 रन ही बना सके. पंजाब किंग्स की ओर से कैगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट निकाले. राहुल चाहर को 4 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट मिला. वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह, ओडियन स्मिथ और लियाम लिविंगस्टोन खाली हाथ रहे. लिविंगस्टोन ने बल्लेबाजी में कमाल करते हुए 27 गेंदों में 64 रन ठोके. 

Chahal के शोषण की एक और कहानी, एंड्रयू साइमंड्स और जेम्स फ्रैंकलिन ने बांध दिए थे हाथ-पैर 

तीन मैचों में जीत की हैट्रिक लगाकर गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में नंबर 2 पर पहुंच गई है. पंजाब किंग्स 4 मैचों में से दो में जीत और दो में हार का सामना कर चुकी है और छठे स्थान पर है.  

वो कौनसा मैच था जिसके बाद खिलाड़ी ने Yuzvendra Chahal को बालकनी से लटका दिया? 

सहवाग ने Yuzvendra से कहा- उस खिलाड़ी का नाम बताओ, जिसने तुम्हें बालकनी से लटकाया 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement