स्पोर्ट्स
आईपीएल 2022 के लिए दो दिवसीय मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी.
डीएनए हिंदी: फरवरी में होने वाले आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें 896 भारतीय और 318 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. IPL 2022 के लिए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी को बंद हुआ. दो दिवसीय मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी. इसमें दो नई टीमों के साथ 10 टीमें बोली लगाएंगी. खिलाड़ियों की लिस्ट में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं.
हर फ्रेंचाइजी को अपने स्क्वाड में अधिकतम 25 खिलाड़ी लेने की अनुमति होगी. इसके तहत 217 खिलाड़ियों को नीलामी में लिया जाएगा. इनमें से 70 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं.
🚨 NEWS 🚨: 1,214 players register for IPL 2022 Player Auction
— IndianPremierLeague (@IPL) January 22, 2022
More Details 🔽https://t.co/dHqCxFz9Ff pic.twitter.com/1xtYm94uwc
सबसे ज्यादा इन देशों के खिलाड़ी
318 विदेशी खिलाड़ियों में इस बार ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यहां से 59 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसके बाद साउथ अफ्रीका से 48, वेस्ट इंडीज से 41, श्रीलंका से 36 और न्यूजीलैंड से 29 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है.
डेविड वार्नर समेत 49 खिलाड़ियों ने मेगा आईपीएल नीलामी के लिए 2 करोड़ का बेस प्राइस रखा है. इस बार मिशेल स्टार्क, सैम कुरेन, बेन स्टोक्स, क्रिस गेल, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स हिस्सा नहीं लेंगे.
33 खिलाड़ी रिटेन
खिलाड़ियों की नीलामी से पहले कुल 33 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. मौजूदा 8 आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जबकि 2 नई आईपीएल टीमों ने नीलामी से पहले 6 खिलाड़ियों को चुना है.
2 करोड़ बेस प्राइस वाले विदेशी खिलाड़ी
मुजीब जादरान, एस्टन अगर, नाथन नायल, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, शाकिब अल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैम बिलिंग्स, साकिब महमूद, क्रिस जॉर्डन, क्रेग ओवरटन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, जेम्स विंसे, डेविड विली, मार्क वुड, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, क्विंटन डी कॉक, मर्चेंट लेंग, फाफ डु प्लेसिस, कैगिसो रबाडा, इमरान ताहिर, फाबियान एलन, ड्वेन ब्रावो, एविन लुइस, ओडियन स्मिथ.
भारतीय खिलाड़ियों में देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, ईशान किशन, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, सुरेश रैना, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर का नाम शामिल है.
INR 1.5 करोड़ ब्रैकेट
अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, एरोन फिंच, क्रिस लिन, नाथन लियोन, केन रिचर्डसन, जॉनी बेयरस्टो, एलेक्स हेल्स, इयोन मोर्गन, डेविड मलान, एडम मिल्ने, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, कॉलिन इनग्राम , शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन.
INR 1 करोड़ ब्रैकेट
पीयूष चावला, केदार जाधव, प्रसिद्ध कृष्णा, टी नटराजन, मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, नितीश राणा, रिद्धिमान साहा, कुलदीप यादव, जयंत यादव, मोहम्मद नबी, जेम्स फॉल्कनर, मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुस्चगने, रिले मेरेडिथ, जोश फिलिप, डी' आर्सी शॉर्ट, एंड्रयू टाय, डैन लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, टायमल मिल्स, ओली पोप, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, एडेन मार्कराम, रिले रोसौव, तबरेज़ शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन, वानिंदु हसरंगा, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड .
- कैप्ड इंडियन (61 खिलाड़ी)
- कैप्ड इंटरनेशनल (209 खिलाड़ी)
- एसोसिएट (41 खिलाड़ी)
- पिछले आईपीएल सीजन का हिस्सा रहे अनकैप्ड भारतीय (143 खिलाड़ी)
- पिछले सीजन का हिस्सा रहे अनकैप्ड इंटरनेशनल (6 खिलाड़ी)
- अनकैप्ड भारतीय (692 खिलाड़ी)
- अनकैप्ड इंटरनेशनल (62 खिलाड़ी)