Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 KKR Vs RCB: हसरंगा और हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी से पस्त हुई श्रेयस अय्यर की टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स की धाकड़ बल्लेबाजी आज आरसीबी के सामने पस्त हो गई है. वानिंडु हसरंगा और हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए हैं.

Latest News
IPL 2022 KKR Vs RCB: हसरंगा और हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी से पस्त हुई श्रेयस अय्यर की टीम

हसरंगा के सामने पस्त हुई कोलकाता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता के बल्लेबाजों ने आज आरसीबी की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं. पिछले मैच में शानदार लय में दिख रही केकेआर की बल्लेबाजी को आज आरसीबी ने तहत-नहस कर दिया है. सुनील नरेन और आंद्रे रसल जैसे तूफानी खिलाड़ी भी कोई कमाल नहीं कर पाए हैं. 

हसरंगा ने झटके 4 विकेट 
श्रीलंका के ऑलराउंड हसरंगा ने आज साबित कर दिया कि आरसीबी ने उन  10.75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम यूं ही खर्च नहीं की है. लेग ब्रेक बोलर ने अपनी धुंआधार गेंदबाजी से आज कोलकाता को चारों खाने पस्त कर दिया है. उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर श्रेयस अय्यर की टीम के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया है. 

पढ़ें: T20 में की टेस्ट जैसी गेंदबाजी, प्रसिद्ध कृष्णा ने बता दिया IPL 2022 में जीत का फॉर्मूला

हर्षल पटेल ने भी चटकाए 2 विकेट 
भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल ने भी आज 2 विकेट चटकाकर दिखाया है कि आरसीबी ने क्यों उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है. उन्होंने सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसल जैसे हिटर को पवेलियन लौटाया है. 

मोहम्मद सिराज ने भी लिया एक 
पिछले मैच में 4 ओवर में 59 रन खर्च करने वाले मोहम्मद सिराज से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं. इस मैच में उन्होंने अजिंक्य रहाणे का महत्वपूर्ण विकेट लिया है. हालांकि, तेज गेंदबाज आकाशदीप महंगे साबित हुए और 11.67 की औसत से बॉलिंग की लेकिन 2 विकेट जरूर चटकाए हैं. 

पढ़ें: IPL 2022 RCB Vs KKR: पिच पर मिल सकता है बाउंस, टॉस की होगी बड़ी भूमिका? 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement