Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022: ईशान किशन की तरह अजीब तरीके से आउट हुए थे हाशिम अमला, देखें Video

ईशान किशन बेहद अजीब तरीके से आउट हुए.

Latest News
IPL 2022: ईशान किशन की तरह अजीब तरीके से आउट हुए थे हाशिम अमला, देखें Video

ईशान किशन का आउट होना चर्चा का विषय बन गया.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल में 37वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन LSG के खिलाफ इस तरह आउट हुए कि इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर लीं. ईशान ने 20 गेंदें खेलीं और महज 8 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि वह जिस तरह से आउट हुए उसे देखकर हर कोई चकित रह गया. 

हुआ यूं ​कि आठवें ओवर में रवि बिश्नोई को लाया गया. जैसे ही रवि ने पहली गेंद डाली, यह टर्न होते हुए ऑफ स्टंप से बाहर निकलने लगी लेकिन ईशान ने इस गेंद को खेलने के चक्कर में बल्ला लगा दिया. ईशान के बल्ले से टच होकर गेंद विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के जूते से जा टकराई. यह गेंद जूते पर लगने के बाद उछल गई और बगल में खड़े जेसन होल्डर ने इसे कैच करने में कोई चूक नहीं की. ईशान का अजीब तरह से आउट होना चर्चा का विषय बन गया. 

IPL में Mumbai Indians ने बनाया हार का रिकॉर्ड, क्या खत्म हो गया प्लेऑफ का सफर? जानिए

हाशिम अमला भी हुए थे आउट 
ईशान की तरह साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला भी 2011 world cup क्वार्टरफाइनल के दौरान आउट हुए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मैकुलम की गेंद पर विटोरी ने विकेटकीपर के जूते से टकराने के बाद बॉल को आसानी से कैच कर लिया था. हमला का यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

IPL 2022: अर्जुन तेंदुलकर ने पिता Sachin Tendulkar को दी जन्मदिन की बधाई, बोले... 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement