Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 Gujrat Vs Lucknow: सितारों से सजी राहुल-हार्दिक की ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

गुजरात और लखनऊ की टीम आज पहली बार आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन को लेकर खासी चर्चा हो रही है. दोनों टीम संतुलित दिख रही हैं.

Latest News
IPL 2022 Gujrat Vs Lucknow: सितारों से सजी राहुल-हार्दिक की ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

लखनऊ की टीम में कई ऑलराउंडर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ और हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली गुजरात की टीम आज आईपीएल में अपना डेब्यू कर रही हैं. दोनों ही टीमों के कप्तान भारतीय हैं और फैंस में इस मैच को लेकर खासी उत्सुकता है. अब देखना है कि राहुल और हार्दिक की टीम में से आज किस-किसको पहला मैच खेलने का मौका मिलता है. 

गुजरात टाइटंस में हैं कई बड़े नाम
गुजरात टाइटंस में बैटिंग में हार्दिक पंड्या, रहमानुल्लाह गुरबाज, शुभमन गिल, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह मान और ऋद्धिमान साहा जैसे बड़े नाम हैं. वहीं साई सुदर्शन और अभिनव मनोहर जैसे युवा खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा हैं. बॉलिंग में गुजरात के पास नंबर वन टी-20 गेंदबाज राशिद खान हैं. उनका साथ देने के लिए नूर अहमद, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, जयंत यादव जैसे फिरकी गेंदबाज हैं. गुजरात का पेस अटैक भी मारक है. उनके पास मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसफ, लॉकी फर्ग्युसन जैसे पेसर हैं. विजय शंकर और डॉमिनिक ड्रेक्स जैसे पेस बॉलिंग ऑलराउंडर भी इसी टीम का हिस्सा हैं.

 

पढ़ें: IPL 2022 Gujarat Titans vs Lucknow Super Giants: राहुल-हार्दिक की टीम में कितना दम?

लखनऊ सुपरजायंट्स में भी कई दिग्गज
लखनऊ सुपरजायंट्स की बात करें तो यह टीम भी सितारों से सजी है. इसके मेंटॉर 2 बार के आईपीएल विजेता गौतम गंभीर है.कप्तान केएल राहुल के साथ क्विंटन डिकॉक हैं. दोनों के ऊपर टीम के लिए ठोस शुरुआत करने का जिम्मा होगा. एविन लुईस, मनीष पांडे, मनन वोहरा जैसे टी-20 के माहिर खिलाड़ी हैं. लखनऊ के  ऑलराउंडर उसकी ताकत बढ़ाते हैं. इनमें मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या और दीपक हुड्डा जैसे नाम शामिल हैं. लखनऊ के बॉलिंग अटैक को देखें तो यहां स्पिन में रवि बिश्नोई, शाहबाज नदीम स्पेशलिस्ट हैं. वहीं तेज गेंदबाजों में एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुष्मंता चमीरा और आवेश खान हैं. हालांकि मार्क वुड के बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है.

पढ़ें: MI vs DC: ड्रॉप हुआ कैच तो फिसल गया मैच, मुंबई इंडियंस को रहेगा इसका अफसोस

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अभिनव मनोहर, विजय शंकर, ऋद्धिमान साहा, राशिद खान, डेविड मिलर, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्युसन.

लखनऊ सुपरजायंट्स की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, आयुष बदोनी, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पंड्या, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, आवेश खान, एंड्रयू टाय.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement