Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 GT Vs RR Final: 130 रनों पर सिमट गई राजस्थान की पारी, फाइनल में फ्लॉप शो

GT Vs RR Scorecard: राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20.0 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं. राजस्थान ने फाइनल के लिहाज से फ्लॉप शो दिखाया.

IPL 2022 GT Vs RR Final: 130 रनों पर सिमट गई राजस्थान की पारी, फाइनल में फ्लॉप शो

जीत के लिए गुजरात को चाहिए 131 रन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई है. टीम ने फाइनल में काफी छोटा लक्ष्य दिया है.

फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में संजू सैमसन की टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया है. राजस्थान रॉयल्स की पारी खत्म हो चुकी है. राजस्थान ने 20 ओवर में 130 रन बनाए हैं, गुजरात को जीत के लिए 131 रन चाहिए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में तीन विकेट निकाले. 

नहीं चले बटलर, मध्यक्रम ने किया निराश
फाइनल मुकाबले में बल्ले से जोस बटलर कुछ कमाल नहीं कर पाए और 35 गेंद में सिर्फ 39 रन ही बना पाए. पूरे सीजन में राजस्थान रॉयल्स के मिडिल ऑर्डर को लेकर चिंता जताई गई थी और फाइनल में भी मध्यक्रम में बल्लेबाजों ने निराश किया है. संजू सैमसन को हार्दिक पंड्या ने अपना शिकार बनाया. रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर भी कुछ कमाल नहीं कर सके.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 Closing Ceremony में रणवीर-रहमान ने जमाया रंग, जय हो से गूंजा पूरा स्टेडियम

क्लोजिंग सेरेमनी रही धमाकेदार 
मैच से पहले 3 साल बाद  क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया था. बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने RRR और अपनी फिल्मों के गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी. उनके साथ एआर रहमान ने भी जय हो और वंदे मातरम पर परफॉर्म किया था. स्टेडियम में आज ग़हमंत्री अमित शाह परिवार के साथ मौजूद हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022: RR के बल्लेबाजों पर भारी पड़ेगा गुजरात का ये गेंदबाज, अकेले जिताए हैं 90% मैच 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement