Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022 GT Vs RR Final: आउट होने पर झल्लाए जोस बटलर, फेंके दस्ताने और हेलमेट, Video देखें

IPL 2022 GT Vs RR: फाइनल मुकाबले में जोस बटलर (Jos Buttler) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और इसकी निराशा उनके चेहरे पर दिख रही थी.

IPL 2022 GT Vs RR Final: आउट होने पर झल्लाए जोस बटलर, फेंके दस्ताने और हेलमेट, Video देखें

जोस बटलर का बल्ला फाइनल में नहीं कर पाया कमाल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बैट्समैन जोस बटलर फाइनल में कुछ खास नहीं कर पाए और इससे वह खुद से बहुत निराश थे. हार्दिक पंड्या ने जब उन्हें आउट किया तो वह बहुत निराश थे और गुस्से में उन्होंने अपने दस्ताने उतार कर फेंक दिए थे. बटलर का गुस्सा और नाराजगी कैमरे में भी कैद हो गई है. इस आईपीएल में बटलर कि सिर पर ही ऑरैंज कैप का ताज सजा है. 

दस्ताने फेंके, झल्लाए, खुद पर निकाला गुस्सा 
फैंस बटलर के गुस्से के बावजूद उनके लिए अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं. निराशा भरे कदमों पवेलियन लौटे बटलर ने गुस्से में अपने दस्ताने निकाले और हेलमेट को फेंका था. इस दौरान वह सिर झुकाए नजर आ रहे थे. स्टार बल्लेबाज की बॉडी लैंग्वेज से साफ नजर आ रहा था कि वह अपनी परफॉर्मेंस से कितने नाखुश हैं.

फैंस इसके बावजदू बटलर को आईपीएल में 4 शतक लगाने और शानदार प्रदर्शन करने के लिए बधाई दे रहे हैं. बता दें कि क्वॉलिफायर 2 में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था. बटलर उस जीत के हीरो थे और उन्होंने मैच में शतक लगाया था. इस आईपीएल में उन्होंने 4 शतक लगाए हैं और एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर हैं. 

यह भी पढ़ें: IPL 2022 GT Vs RR Final: 130 रनों पर सिमट गई राजस्थान की पारी, फाइनल में दिखाया फ्लॉप शो 

गुजरात को दिया है 131 का लक्ष्य 
राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20.0 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए हैं. राजस्थान ने फाइनल के लिहाज से फ्लॉप शो दिखाया. कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हालांकि, गुजरात के गेंदबाजी धार के सामने आज राजस्थान की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी. 

राजस्थान ने 20 ओवर में 130 रन बनाए हैं, गुजरात को जीत के लिए 131 रन चाहिए. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 4 ओवर में तीन विकेट निकाले. फाइनल मुकाबले में बल्ले से जोस बटलर कुछ कमाल नहीं कर पाए और 35 गेंद में सिर्फ 39 रन ही बना पाए. 

यह भी पढे़ं: IPL 2022 Closing Ceremony में रणवीर-रहमान ने जमाया रंग, जय हो से गूंजा पूरा स्टेडियम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement