स्पोर्ट्स
पिछले सीजन की चैंपियन CSK के सामने कई चुनौतियां हैं.
डीएनए हिंदी: आईपीएल के 15वें संस्करण की शुरुआत 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच से होगी. केकेआर के खिलाफ ओपनिंग मैच से पहले सीएसके को खुशखबर मिली है. उनके स्टार सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और पहले मैच में डेवोन कॉनवे के साथ ओपनिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
सीएसके के मैनेजमेंट के अनुसार, रुतुराज बिल्कुल फिट हैं और वह टीम में शामिल हो गए हैं. उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया है और चयन के लिए उपलब्ध हैं. हालांकि पिछले सीजन की चैंपियन सीएसके के सामने कई चुनौतियां हैं. मोईन अली को भारत आने के लिए वीजा नहीं मिला है. दीपक चाहर फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं और उनका चोट से उबरना बाकी है जबकि अंबाती रायुडू उपलब्ध हैं और खेलने के लिए फिट हैं.
About last night!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 21, 2022
For More 📸➡️ https://t.co/UWpLzNpWlU#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/W5riZJo536
दीपक चाहर को लेकर संशय
रुतुराज गायकवाड़ का कलाई की चोट से उबरना सीएसके के लिए राहत की बात है. ऑरेंज कैप वाले गायकवाड सीएसके के चौथे आईपीएल खिताब में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. सीएसके ने उन्हें रिटेन किया है. वहीं सीएसके के लिए आईपीएल नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं. फिलहाल CSK ने चाहर के रिप्लेसमेंट की मांग नहीं की है. वह इस वक्त नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रीहेबिलिटेशन में हैं.
सीएसके फुल स्क्वाड आईपीएल 2022:
रिटेन:
रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोइन अली, रुतुराज गायकवाड
नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी:
ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, समरजीत सिंह, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, एडम मिल्ने, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, के भगत वर्मा.