स्पोर्ट्स
LSG को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप की शानदार गेंदबाजी ने मैच बचा लिया.
डीएनए हिंदी: इसमें कोई शक नहीं है कि आईपीएल के जरिए कई प्रतिभाओं को टैलेंट दिखाने का मंच मिला है. इसी तरह का एक टैलेंट आईपीएल 2022 के 20वें मैच के दौरान देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेले गए मैच में कुलदीप सेन की चतुराई भरी गेंदबाजी ने रॉयल्स को तीन रनों से मैच जिता दिया. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू करने वाले कुलदीप सेन (Kuldeep Sen) पर कप्तान संजू सैमसन ने भरोसा कर आखिरी ओवर दिया.
इस ओवर में लखनऊ सुपरजायंट्स को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी. सेन के सामने आवेश खान और तूफानी बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस थे लेकिन उन्होंने 4 गेंदों में एक रन देकर मैच निकाल लिया. आखिरी दो गेंदों में चौका और छक्का लगा लेकिन राजस्थान रॉयल्स 3 रनों से बाजी जीत ली.
ICC Meeting में T20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर हुआ बड़ा निर्णय
सैलून पर काम कर रहे थे पिता
कुलदीप जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में थे तब उनके पिता मध्य प्रदेश के रीवा में हेयर कटिंग सैलून पर काम कर रहे थे. एक तरफ वह हेयरकट कर रहे थे तो दूसरी ओर बेटे को आईपीएल डेब्यू करते देख गौरवान्वित हो रहे थे. कुलदीप ने कुल 4 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट चटकाया. उनकी शानदार गेंदबाजी पर रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा, वह दिल से गेंदबाजी करता है. उसने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और इस तरह के अनुभव से ही वह आगे बढ़ेगा.
M̶u̶s̶k̶u̶r̶a̶a̶i̶y̶e̶,̶ ̶a̶a̶p̶
Muskuraane, ki wajah tum ho 🎶 pic.twitter.com/xilu40PpzS— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2022
कुलदीप सेन को रॉयल्स ने 20 लाख में खरीदा
कुलदीप सेन को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 में 20 लाख रुपये में खरीदा है. कुलदीप की प्रतिभा को स्थानीय कोचों ने देखा था. उनके पिता का नाम राम पाल सेन और मां गीता सेन हैं. उनके चार भाई बहन हैं. कप्तान संजू सैमसन ने कुलदीप की तारीफ में कहा, कुलदीप एक विशेष प्रतिभा है और मुझे लगता है कि वह जल्द ही भारत के लिए भी खास होगा.
IPL 2022 DC VS KKR: अंपायर पर क्यों भड़क गए रिकी पॉन्टिंग?
एक पारी में लिए थे 5 विकेट
उन्होंने करीब एक दशक पहले विंध्य क्रिकेट अकादमी (वीसीए) क्लब में क्रिकेट खेलना शुरू किया था. जिस अकादमी से उन्होंने ट्रेनिंग ली, उन्होंने उसकी फीस भी माफ कर दी ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके. कुलदीप ने 2018 में मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी टीम में एंट्री ली. डेब्यू में उन्होंने पंजाब के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट लिए थे और कुल 25 विकेट लेकर क्रिकेटप्रेमियों को चौंका दिया था. वह अच्छी आउटस्विंगर गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. वह बल्ले से तूफान मचाने की क्षमता रखते हैं. कुलदीप की स्वीड 135-140 किलोमीटर प्रति घंटे है.
Kuldeep Sen Stats
फर्स्ट क्लास 16 मैच 28 ईनिंग 44 विकेट
लिस्ट ए 5 मैच 5 ईनिंग 5 विकेट
टी 20 19 मैच 18 ईनिंग 13 विकेट
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.