स्पोर्ट्स
मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में लखनऊ सुपरजायंट्स ने सीएसके को शिकस्त देकर आईपीएल में जीत का खाता खोला.
डीएनए हिंदी: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल 2022 (IPL 2022) के सातवें मुकाबले में LSG ने धमाकेदार जीत दर्ज की. लखनऊ सुपरजायंट्स ने 6 विकेट से यह मैच जीतकर क्रिकेटप्रेमियों को चकित कर दिया. गुरुवार को मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कांटे का मुकाबला देखने को मिला. सीएसके के 210 रन के लक्ष्य को लखनऊ के तूफानी बल्लेबाजों ने 3 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया. लखनऊ को बल्लेबाज एविन लुइस (Evin Lewis) और आयुष बदोनी (Ayush Badoni) की धमाकेदार पारी ने जीत दिलाई.
CSK की शुरुआत शानदार रही लेकिन उसे तीसरे ओवर में एक झटका लगा. रुतुराज गायकवाड को रवि बिश्नोई ने रनआउट कर दिया. रुतुराज महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. CSK को ओपनर रॉबिन उथप्पा ने शानदार शुरुआत दी. उन्होंने छठे ओवर तक 21 गेंदों में 45 रन बना लिए. वहीं सीएसके में देरी से शामिल हुए मोईन अली ने आते ही तूफान मचाना शुरू कर दिया. छठे ओवर तक मोईन ने 11 गेंदों में 21 रन ठोके.
A 2⃣3⃣-ball FIFTY! 🔥 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
What a sensational knock this has been by Evin Lewis! 👌 👌
Follow the match ▶️ https://t.co/uEhq27KiBB#TATAIPL | #LSGvCSK | @LucknowIPL pic.twitter.com/z5LS5u7l2O
सीएसके को दूसरा झटका आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर रॉबिन उथप्पा के रूप में लगा. 27 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का ठोक शानदार फिफ्टी जमा चुके रॉबिन को रवि बिश्नोई ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा. इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर अवेश खान ने मोईन अली को बोल्ड कर दिया. मोईन ने आईपीएल 2022 के अपने पहले मैच में 22 गेंदों में 35 रन जड़े. उन्होंने चार चौके और दो छक्के जमाए.
शिवम दुबे की शानदार पारी
पिछले मैच में फ्लॉप रहे शिवम दुबे ने इस मैच में जोरदार वापसी की. शिवम ने 30 गेंदों में 49 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और दो छक्के ठोके. अंबाती रायडू ने 20 गेंदों में 27 रन बनाए.
धोनी-जडेजा ने फिर मचाया तूफान
छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान रवींद्र जडेजा ने 9 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 17 रन ठोके तो वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी 6 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे. धोनी ने दो चौके और एक छक्का ठोका. सीएसके के बल्लेबाजों की शानदार पारी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 210 रन का स्कोर किया. ड्वेन प्रीटोरियस बिना खाता खोले ही आउट हो गए.
एलएसजी के गेंदबाज अवेश खान ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए तो वहीं एंड्रयू टाय ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट निकाले. रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक का तूफान
LSG की ओर से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने तूफानी शुरुआ करते हुए 9 ओवर में 90 रन ठोक डाले. हालांकि कप्तान केएल राहुल 11वें ओवर में 40 रन बनाकर आउट हो गए. उनके बाद मनीष पांडे भी 5 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद 15वें ओवर में ड्वेन प्रीटोरियस ने तूफान मचा रहे क्विंटन डी कॉक को भी पवेलियन भेज दिया. डी कॉक ने शानदार 61 रन बनाए.
हालांकि लखनऊ की चिंता क्विंटन डी कॉक के जाने के बाद बढ़ गई. टीम के लिए लक्ष्य बड़ा होता चला गया लेकिन तभी एविन लुइस की धमाकेदार एंट्री हुई और पासा पलटना शुरू हो गया.
लुइस-आयुष की शानदार पारी
एविन लुइस और आयुष बदोनी ने टीम को शानदार जीत दिलाई. दोनों बल्लेबाज अंत तक क्रीज पर डटे रहे और जीत दिलाकर वापस लौटे. लुइस ने 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के ठोक 239 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 55 रन बनाए तो वहीं आयुष ने 9 गेंदों में दो छक्के जमाकर 19 रन बनाए. दीपक हुड्डा ने 8 गेंदों में 13 रन बनाए. सीएसके की ओर से सबसे ज्यादा विकेट ड्वेन प्रीटोरियस ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए. ड्वेन ब्रावो और तुषार देशपांडे को एक-एक विकेट मिला.
सुपरजायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. कप्तान केएल राहुल ने कहा, मुझे पता है कि हमें अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है लेकिन हमने देखा कि दूसरी पारी में गेंद गीली हो जाती है. यही एकमात्र कारण है, यह भी एक ताजा विकेट है. उस पर घास है और हम जल्दी विकेट लेना चाहते हैं. पिछले मैच में खिलाड़ियों ने शानदार टीम स्पिरिट दिखाई. इस मैच में मोहसिन की जगह एंड्रयू टाय को लिया गया है.
.@aj191 set for his @LucknowIPL debut. 👏 👏#TATAIPL | #LSGvCSK pic.twitter.com/QyUnaxEyxx
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
सीएसके के कप्तान रवींद्र जडेजा ने कहा, अब हम पहले बल्लेबाजी करते हैं और उम्मीद से अच्छा स्कोर बनाते हैं. मोईन वापस आ गए हैं मिल्ने को साइड स्ट्रेन है. जडेजा ने कहा कि टीम में तीन बदलाव हैं.
सीएसके जहां केकेआर से मुकाबला हार गई थी वहीं लखनऊ की टीम को गुजरात टाइटंस से शिकस्त मिली थी. हालांकि चेन्नई के पास लखनऊ से बेहतर अनुभव है लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स के पास बेहतरीन खिलाड़ियों की फौज है.
लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग इलेवन:
1 केएल राहुल (कप्तान), 2 क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), 3 एविन लुईस, 4 मनीष पांडे, 5 दीपक हुड्डा, 6 आयुष बडोनी, 7 क्रुणाल पांड्या, 8 एंड्रयू टाय, 9 दुष्मंथा चमीरा, 10 रवि बिश्नोई, 11 अवेश खान
चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन:
1 रुतुराज गायकवाड़, 2 रॉबिन उथप्पा, 3 मोईन अली, 4 अंबाती रायुडू, 5 एमएस धोनी, 6 रवींद्र जडेजा (कप्तान), 7 ड्वेन प्रीटोरियस, 8 शिवम दुबे, 9 ड्वेन ब्रावो, 10 मुकेश चौधरी, 11 तुषार देशपांडे
सीएसके के 3 बदलाव:
मोईन अली, ड्वेन प्रीटोरियस, मुकेश चौधरी
एंड्रयू टाय का LSG डेब्यू
एंड्रयू टाय ने लखनऊ सुपरजायंट्स की कैप हासिल की. वह टीम के लिए पहला मैच खेलेंगे.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.