स्पोर्ट्स
RCB के 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने आसानी से क्वालीफायर 2 जीत लिया है और अब RR का मुकाबला फाइनल में गुजरात से होगा.
डीएनए हिंदी: IPL 2022 के दूसरे क्वालीफायर में आज राजस्थान रॉयल्स ने बड़ी आसानी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दिया है. इसके साथ ही राजस्थान फाइनल में पहुंच गई है. वहीं अब फाइनल में राजस्थान का मुकाबला हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टायटंस से होगा जो कि इस पूरे सीजन में टॉप पर रही है. खास बात यह है कि RCB का प्रदर्शन आज के मैच में बेहद खराब रहा है जिसे नॉकआउट मैच का दबाव माना जा रहा है.
IPL 2022 में राजस्थान के लिए धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले जॉस बटलर का बल्ला टीम के लिए अहम मैच के दौरान आज भी गरजा. बटलर ने ओपनिंग के साथ ही तूफानी पारी के तेवर दिखा दिए थे. जॉस बटलर ने इस मैच में 106 रन बनाए. उन्होंने पहले यशस्वी औऱ फिर कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम को 10 रनों के पास पहुंचाया जिसकी बदौलत टीम इस मैच को आसानी से जीतने में कामयाब रही है और बटलर की इस आंधी में RCB का फाइनल में जाने का सपना टूट गया.
गौरतलब है कि इस पूरे सीजन आरसीबी के स्टार प्लेयर विराट कोहली का बल्ला खामोश ही रहा है. आज उनसे अहम मैच में एक जोरदार पारी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वो आज भी कोई खास करिश्मा नहीं कर सके हैं. पिछले मैच के हीरो रहे रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारी के दम पर RCB 158 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी.
IPL 2022 खेलने के लिए टाल दी शादी, अहम मैच में RCB के लिए खेली तूफानी पारी
खास बात यह भी है कि इस मैच में आखिरी के 5 ओवरों में आऱसीबी के विकेट तेजी से गिरे जिससे टीम का स्कोर तेजी से बढ़ ही नहीं सका. ऐसे में राजस्थान के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने RCB तो 157 रनों के साधारण से स्कोर पर रोक दिया. अब राजस्थान का फाइनल में गुजरात टायटंस से भिड़ेगी.
IPL 2022: अहम मैच में फिर नहीं चला विराट का बल्ला, RR के सामने 158 रनों का लक्ष्य
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.