Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL पर एक बार फिर छाए संकट के बादल, जानिए वजह

केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को राज्य में नए Covid-19 खतरे की चेतावनी दी है.

Latest News
IPL पर एक बार फिर छाए संकट के बादल, जानिए वजह

IPL 2022 news

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल के प्रशंसकों को बड़ा झटका लग सकता है. आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन को एक बार फिर बिना दर्शकों के आयोजित किया जा सकता है. 25% दर्शकों की अनुमति के साथ टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा लेकिन इन सभी अनुमतियों को अगले 7 दिनों में वापस लिया जा सकता है. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को राज्य में नए कोविड -19 खतरे की चेतावनी दी है. ऐसे में आईपीएल पर एक बार फिर संकट बन गया है. 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, हमें केंद्र सरकार से अलर्ट रहने के लिए एक पत्र मिला है क्योंकि यूरोपीय देशों, दक्षिण कोरिया और चीन में कोविड -19 मामलों में वृद्धि हुई है. इसी के तहत हमारे स्वास्थ्य विभाग ने डीसी को पत्र जारी कर सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने को कहा था. हम अभी आईपीएल मैच पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं. 

IPL 2022 से पहले Glenn Maxwell ने भारतीय गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, Kiss करते हुए Photo Viral

कोविड 19 के मामले बढ़े 
आईपीएल 2022 के तहत मुंबई और पुणे में 70 लीग चरण के मैच होने हैं. IPL गवर्निंग काउंसिल और महाराष्ट्र सरकार ने मैचों के लिए 50% भीड़ की अनुमति देने की योजना बनाई थी. हालांकि टूर्नामेंट से ठीक एक हफ्ते पहले COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण संकट गहरा गया है. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को यूरोपीय देशों, दक्षिण कोरिया और चीन में बढ़ते मामलों के प्रति सचेत किया है. 

IPL 2022: धोनी को आउट कर चुके इस गेंदबाज के निशाने पर है विराट कोहली

रिपोर्टों के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 171 नए कोविड -19 मामले और तीन मौतें दर्ज की गईं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शुक्रवार को 394 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1,680 है. नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण का कुल आंकड़ा 78,72,203 तक पहुंच गया. 

IPL: पाकिस्तान में मैच खेलने जा रहा था खिलाड़ी, भारत में बरस गया पैसा

COVID-19 महामारी की लहर के कारण आईपीएल 2020 सीजन UAE में आयोजित किया गया था. 2021 सीजन भारत में अप्रैल में शुरू हुआ था लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया और मई में यूएई में स्थानांतरित कर दिया गया. यह सीजन अक्टूबर में यूएई में पूरा हुआ था. आईपीएल 2022 के लिए बीसीसीआई महाराष्ट्र में पूरे आईपीएल लीग चरण की मेजबानी कर रहा है. प्लेऑफ के वेन्यूज की घोषणा अभी नहीं हुई है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement