Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022: सन राइजर्स के मुकाबले से पहले Bhuvi की बेटी का फोटो वायरल 

2016 की आईपीएल विजेता सन राइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से 29 मार्च को होगा.

Latest News
IPL 2022: सन राइजर्स के मुकाबले से पहले Bhuvi की बेटी का फोटो वायरल 

भुवनेश्वर कुमार 24 नवंबर 2021 को पिता बने थे. 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है. इस बार लास्ट मोमेंट पर पासे पलटने वाले रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले की बात हो चाहे आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मैच की, ये दोनों ही मैच कांटे की टक्कर के रहे. 

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के लिए कई टीमें अपनी तैयारी कर चुकी हैं. 2016 की आईपीएल विजेता सन राइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (SRH vs RR) से 29 मार्च को होगा. इससे पहले एसआरएच के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का बेटी के साथ शेयर किया गया फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए फोटोज में भुवी की बेटी 'एक्शन मोड' में दिखाई दे रही है. 

यूजर्स उनकी फाटो पर तारीफ करते नहीं थक रहे. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फोटो को 'बेहद क्यूट' कहा है तो कई ने इसे मीम वाला बताया है. महज 4 घंटे में ही फोटो को 52 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

IPL 2022: Rohit Sharma पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, क्या है वजह?

24 नवंबर को बने थे पिता 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 नवंबर को टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पिता बने थे. उनकी पत्नी नुपुर नागर ने बेटी को जन्म दिया था. लगभग एक महीने बाद दिसंबर में उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की थी. अब यह बेटी लगभग चार महीने की हो चुकी है. 

भुवनेश्वर कुमार के आईपीएल आंकड़े 
भुवी के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो वह 132 मैचों में 142 विकेट चटका चुके हैं. उनका बेहतरीन प्रदर्शन 19 रन देकर 5 विकेट था. भुवी की आईपीएल इकोनॉमी 7.30 है. उन्होंने 128 मैचों में 216 रन बनाए हैं. 

IND W vs SA W: लास्ट ओवर में 1 इंच के फासले ने तोड़ दिया CWC 2022 में भारत का सपना, देखें Video

आईपीएल के मेगा ऑक्शन में भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा है. भुवी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिलीज किया था. 

sunrisers hyderabad ipl 2022 squad
केन विलियमसन कप्तान, एडेन मारक्रम, प्रियम गर्ग, राहुल त्रिपाठी, रविकुमार समर्थ, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, मैक्रो जैनसन, रोमियो शेफर्ड, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, निकोलस पूरन, विष्णु विनोद, भुवनेश्वर कुमार, ​फजलहक फारुकी, जगदीश सुचित, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, टी नटराजन, उमरान मलिक 

CSK vs KKR: पहले मैच में करारी हार के बाद सीएसके के कप्तान Ravindra Jadeja ने दिया यह बयान 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement