स्पोर्ट्स
लाइव मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले पर दर्शक भड़क गए. उनका मानना था कि अगर यह फैसला गलत ना होता तो मैच का नतीजा कुछ औऱ हो सकता था.
डीएनए हिंदी: अंपायर के एक फैसले को लेकर आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शुक्रवार को बड़ा बवाल हो गया. इस दौरान फैन्स का गुस्सा भी देखने को मिला. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच हुए इस मैच में दिल्ली की पारी के आखिरी ओवर में एक नो बॉल को लेकर अंपायरों की जमकर आलोचना हो रही है. यहां तक कि मैदान में बैठे लोग भी इस मैच के बीच में अंपायरों पर भड़क उठे और चीटर-चीटर जैसे नारे लगने लगे.
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स (DC) को ये मैच जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का टारगेट दिया था. दिल्ली की टीम आराम से इस मैच में हारती हुई नजर आ रही थी और आखिरी ओवर में इस टीम को 36 रनों की जरूरत थी. ये किसी भी बल्लेबाज के नामुमकिन के बराबर काम ही था लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज ओबेद मैक्कॉय की पहली तीन गेंदों पर 3 छक्के जड़ दिए.
तीन छक्के जड़ने के बाद यह मैच काफी रोमांचक हो गया था. वहीं तीसरी गेंद फुल टॉस थी और उसी गेंद के ऊपर नो बॉल विवाद हुआ. अंपायर के ‘नो-बॉल’ करार नहीं दिए जाने पर दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुलाने लगे. इससे कुछ देर तक मैच रुक गया. अंत में दिल्ली ये मुकाबला हार गई.
वहीं इस विवाद में फैन्स भी अंपायर की आलोचना करते दिखे. स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने भी बवाल मचा दिया. मैक्कॉय की उस गेंद को नो बॉल ना दिए जाने पर मैदान में अंपायरों के खिलाफ नारे लगने लगे. मैदान में बैठे लोगों ने अंपायर के फैसले का लगातार विरोध किया और इसी बीच उन्होंने चीटर-चीटर के नारे भी लगाए. इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है.
Whole crowd was chanting CHEATER CHEATER for RR & UMPIRE pic.twitter.com/ofwtgIdKBY
— S H I V A M (@shivammalik_) April 22, 2022
Video : Virat Kohli से Rishabh Pant तक इस सीजन में इन धुरंधरों ने मैदान में कैसा खेला मैच?
अंपायर के फैसले को नो बॉल दिए जाने पर लोगों के भड़कने की वजह यह थी पॉवेल अच्छी बैटिंग कर रहे थे और यह माना जा रहा था कि अंपायर अगर इस गेंद को नो बॉल दे देते तो शायद मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. इस नो बॉल के विवाद के कारण ही हमेशा कूल दिखने वाले दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत भी गुस्से में अपने खिलाड़ियों को वापस पवेलियन में बुलाने लगे थे.
IPL 2022 DC VS RR: नो बॉल पर खड़ा हो गया बवाल, कप्तान ऋषभ पंत ने दिया यह बयान
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.