Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL 2022: Commentary का आयरन मैन है यह खिलाड़ी, इतने हैं सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स 

आकाश चोपड़ा कमेंटरी के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं.

Latest News
IPL 2022: Commentary का आयरन मैन है यह खिलाड़ी, इतने हैं सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स 

aakash chopra social media followers 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्रिकेट की पिच पर जब एक ओर माहौल संजीदा होता है तब क्रिकेट कमेंटरी के बादशाह आकाश चोपड़ा अपनी हाजिरजवाबी और वन लाइनर्स से फैंस को एंटरटेन करते नजर आते हैं. आकाश अपनी क्रिएटिव कमेंटरी के जरिए लाखों लोगों की पसंद हैं. अब वह 26 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2022 में कमेंटरी करते नजर आएंगे.  वह पूर्व क्रिकेटर भी हैं. उन्होंने 2003 से 2004 के अंत तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है. 

करोड़ों की कमाई 
आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) अपनी कमेंटरी के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, आकाश चोपड़ा की कुल संपत्ति 8.86 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 67.56 करोड़ है. सालभर में करीब 16.90 करोड़ रुपये की कमाई है. यूट्यूब के जरिए वह लाखों रुपए की कमाई करते हैं. 

IPL 2022: खिलाड़ियों से ज्यादा पैसा बनाते हैं ये स्टार कमेंटेटर, देखिए लाइफस्टाइल

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स 
आकाश चोपड़ा के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं. ट्विटर पर उनके 3.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जबकि इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर 3.22 मिलियन सब्स्क्राइबर और फेसबुक पर 4257814 पेज लाइक्स हैं. उनकी फैन फॉलोइंग के चलते उन्हें कई प्रोजेक्ट हासिल हुए हैं. 

IPL 2022: आईपीएल कॉमेंटेटर को इस साल मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, हो जाएंगे मालामाल

जब फैन ने उठाए थे सवाल 
हाल ही एक फैन ने आकाश चोपड़ा की कमेंटरी पर सवाल उठाए थे. आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया के व्हाइट बॉल फॉर्मेट में एप्रोच को लेकर आर्टिकल लिखा था इसे संदीप कुमार नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा था कि आकाश जी, आप कमेंटरी करना बंद कर दीजिए. टीम इंडिया जल्द ही जीतने की पटरी पर लौट आएगी, भारत के बल्लेबाज बहुत से रन बनाना शुरू कर देंगे. तब आकाश ने इस यूजर को जवाब देते हुए कहा था कि किसी भी चीज को देखने के एक से अधिक रास्ते होते हैं, संदीप जी ने इन कारणों पर भी बात की है. 

IPL 2022: केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया-क्यों छोड़ा Punjab Kings का साथ 

आकाश चोपड़ा का क्रिकेट करियर
आगरा में जन्मे आकाश चोपड़ा ने 2003 के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया. वह दिल्ली टीम के साथी वीरेंद्र सहवाग के साथ खेलते नजर आए थे. आकाश ने टेस्ट के 10 मैचों में 437 रन बनाए थे. जबकि फर्स्ट क्लास करियर में उनका शानदार रिकॉर्ड रहा. उन्होंने 162 मैचों में 10839 रन ठोके. लिस्ट ए के 65 मैचों में 2415 और टी 20 के 21 मैचों में उन्होंने 334 रन बनाए. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement