Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IPL: 18 साल के 3 करोड़ी Baby AB, खरीदने के लिए फ्रेंचाइजीज में लग गई होड़ 

एबी डिविलियर्स की तरह बल्लेबाजी करते नजर आते हैं बेबी एबी.

Latest News
IPL: 18 साल के 3 करोड़ी Baby AB, खरीदने के लिए फ्रेंचाइजीज में लग गई होड़ 

dewald brevis

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल मेगा नीलामी में एक ऐसे खिलाड़ी ने क्रिकेटप्रेमियों का ध्यान खींच लिया जिसकी उम्र महज 18 साल 289 दिन है. इस खिलाड़ी की तुलना साउथ अफ्रीका के दिग्गज प्लेयर एबी डिविलियर्स से की जाती है. 

अनकैप्ड दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज देवाल्ड ब्रेविस को इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ ​में खरीद लिया. उन्हें पाने के लिए फ्रेंचाइजी में खूब होड़ मची आखिरकार एमआई ने 3 करोड़ देकर उनके नाम पर मुहर लगा दी. 

युवा क्रिकेटर का उपनाम "बेबी एबी डिविलियर्स" है. ब्रेविस को वेस्टइंडीज में हाल ही में संपन्न हुए आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था. छह पारियों में ब्रेविस ने 84.33 की औसत और 90.19 की स्ट्राइक रेट से 506 रन ठोक डाले थे. 

बेबी एबी कौन है?
ब्रेविस U19 विश्व कप 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने सबसे अधिक तीन अर्धशतक, सबसे अधिक 2 शतक ठोके हैं. उन्होंने इस दौरान 45 चौके और 18 छक्के जड़े. ब्रेविस ने 6 मैचों की 6 ​ईनिंग में 506 रन ठोक शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया. धवन ने 2004 में 7 मैचों की 7 ईनिंग में 505 रन बनाए थे. 

IPL: कौन हैं अभिनव मनोहर सदारंगानी? जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 2.6 करोड़ में खरीदा

अंडर -19 विश्व कप में हाई-प्रोफाइल नामों में शामिल ब्रेविस ने अपनी बल्लेबाजी के शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था. वह एबी डिविलियर्स की तरह पिच पर नए तरह के शॉट खेलते हैं. हालांकि लोग उन्हें एबी डिविलियर्स का बेटा भी समझते हैं लेकिन यह सच नहीं है. 

IPL Auction 2022: जानिए कौन हैं आईपीएल की नीलामी में अचानक एंट्री लेने वाले चारू शर्मा 


हाल ही एक इंटरव्यू में बेबी एबी ने कहा था कि उनके लिए यह गर्व की बात है कि लोग उन्हें महान क्रिकेटर एबी डिविलियर्स से जोड़कर देखते हैं. 

IPL 2022: Shreyas Iyer को केकेआर ने 12.25 करोड़ में क्यों खरीदा? इन पॉइंट्स में जानिए 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement