Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

U19 Asia Cup के फाइनल में हो सकती है इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर

फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज हरनूर पन्नू (65) और उनके जोड़ीदार अंगक्रिश रघुवंशी (35) ने ओपनिंग स्टैंड के लिए 104 रन जोड़े.

Latest News
U19 Asia Cup के फाइनल में हो सकती है इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर

ind vs pak

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत की अंडर 19 टीम ने सोमवार को एशिया कप 2021 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में राज बावा और कौशल तांबे के बीच सातवें विकेट के लिए 65 रन की मैच जिताऊ साझेदारी की. अफगानिस्तान पर भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज की.

जब भारतीय टीम छह विकेट पर 197 रन बनाकर मुश्किल में थी तब बावा की नाबाद 43 रन और तांबे की नाबाद 35 रन की पारी ने 10 गेंद शेष रहते 260 रन के लक्ष्य को पार कर लिया.

फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज हरनूर पन्नू (65) और उनके जोड़ीदार अंगक्रिश रघुवंशी (35) ने ओपनिंग स्टैंड के लिए 104 रन जोड़े. हालांकि, कप्तान यश ढुल (26) और निशांत सिंधु (19) के बीच मध्यक्रम खराब रहा.

इस जीत के साथ भारत ग्रुप में पाकिस्तान की टीम के बाद दूसरे स्थान पर है, जिसने अपने सभी मैच जीते हैं. भारत का सेमीफाइनल मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच विजेताओं से होगा, जो अंतिम ग्रुप लीग मुकाबले में एक दूसरे के खिलाफ खड़े हैं.

भारत दूसरे स्थान पर रहने के साथ दूसरे समूह की टॉप टीम से भिड़ेगा. यदि भारतीय टीम श्रीलंका या बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल जीत लेती है तो इसकी फाइनल में एंट्री हो जाएगी. वहीं पाकिस्तान का मुकाबला नेपाल या कुवैत से होगा. जिसमें उसकी जीत तय मानी जा रही है. ऐसे में दोनों टीमें सेमीफाइनल मुकाबला जीतती हैं तो फाइनल में भारत—पाकिस्तान की टक्कर तय है. भारत के पास अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान से हार का बदला लेकर विजेता बनने का मौका होगा. उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ये खिताब 4 बार जीत चुकी है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement