Advertisement

IND vs ZIM: पहले वनडे में भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को धोया, जानें इस मैच में कितने रिकॉर्ड टूटे

IND vs NZ 1st ODI: Shikhar Dhawan और Shubman Gill के बीच हुई 192 रनों की साझेदारी. भारत ने 10 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम.

Latest News
IND vs ZIM: पहले वनडे में भारत ने 10 विकेट से जिम्बाब्वे को धोया, जानें इस मैच में कितने रिकॉर्ड टूटे

India beat Zimbabwe in First ODI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 189 रन बना सकी. 190 रनों के लक्ष्य को भारतीय ओपनर्स ने बिना विकेट गंवाएं हासिल कर लिया. शिखर धवन ने नाबाद 81 रनों की पारी खेली चो शुभमन गिल 82 रन बनाकर नाबाद रहे. ये जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की लगातार 13वीं जीत है और हरारे में लगातार 10वीं जीत है. 

दीपक चाहर को गेंदबाजी करता देख फैंस को आई KGF के रॉकी भाई की याद, कहा- आते ही काम शुरू

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले दीपक चाहर ने जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी और 31 के स्कोर पर उनके टॉप तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया. पहले 10 ओवर में जिम्बाब्वे ने 4 विकेट गंवाकर 31 रन ही बनाए थे. इसके बाद चाकाब्वा ने कुछ देर पारी को संभाला लेकिन अक्षर पटेल ने उन्हें भी बोल्ड कर दिया. आखिरी ओवरों में ब्रैड इवांस और एंगारावा ने टीम को 150 के पार पहुंचाया. हालांकि दूसरी ओर भारतीय गेंदबाजों का कहर जारी रहा और 41वें ओवर में मेजबान टीम को 189 पर समेट दिया. 

10 विकेट से भारत को मिली जीत

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, तो प्रसिद्ध कृष्णा और चाहर ने भी तीन तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही और दोनों बल्लेबाजों ने पहले अपने अपने अर्धशतक पूरा किया. दोनों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के हर कोशिश को नाकाम कर दी और 31वें ओवर में ही 192 रन बनाकर मैच जीत लिया. दीपक चाहर को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

एक मैच में बने इतने सारे रिकॉर्ड

किसी भी टीम के खिलाफ ये भारत की लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज हो गई है. जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ये लगातार तीसरी जीत है, जबकि इससे पहले भारत ने बांग्लादेश को लगातार 12 वनडे, न्यूजीलैंड को लगातार 11 वनडे और जिम्बाब्वे को लगातार 10 वनडे मुकाबलों में हरा चुकी है. भारत की ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी थी. अब भारत और जिम्बाब्वे की बीच सीरीज को दूसरा मुकाबला हरारे में ही 20 अगस्त को खेला जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement