Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

IND vs SL: भारत के खिलाफ Test टीम में शामिल हो सकता है श्रीलंका का यह तूफानी खिलाड़ी 

दासुन शनाका की बल्लेबाजी ने सुनील गावस्कर को मुरीद बना लिया है.

Latest News
IND vs SL: भारत के खिलाफ Test टीम में शामिल हो सकता है श्रीलंका का यह तूफानी खिलाड़ी 

dasun shanaka

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान दासुन शनाका टेस्ट क्रिकेट से बाहर हो गए हैं लेकिन भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद उनके दो मैचों की सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल होने की संभावना है. वह मोहाली में 4 मार्च से होने वाले पहले टेस्ट से पहले मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे. 

वह टीम के साथ मोहाली में हैं लेकिन आधिकारिक तौर पर उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है. फिलहाल उन्हें मामूली चोट है. चयनकर्ताओं उनके चयन पर जल्द निर्णय लेंगे. श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने लगातार टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. पिछली बार उन्होंने जनवरी 2021 में गॉल में इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेला था. हालांकि वह अपनी बल्लेबाजी फॉर्म में लौट रहे हैं. भारत के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में उन्होंने 19 गेंदों में नाबाद 47 और 38 गेंदों में 74 रन बनाए. 

IPL 2022: गुजरात टाइटंस में कैसे जगह बना सकते हैं अनसोल्ड Suresh Raina, जानिए 

दासुन शनाका भी 2017 के दौरे पर भारत के खिलाफ भारत के खिलाफ खेलने के अनुभव वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और टीम इसका फायदा उठा सकती है. मंगलवार को जब टी 20 टीम कोलंबो पहुंची तो शनाका दल का हिस्सा नहीं थे लेकिन उन्हें स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है.

गावस्कर हुए मुरीद 
दासुन शनाका की बल्लेबाजी ने सुनील गावस्कर को मुरीद बनाया. गावस्कर ने हैरानी जताई है कि उन्हें आईपीएल टीम ने क्यों नहीं चुना. सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर टी20 सीरीज के दौरान कहा, मैं वास्तव में हैरान हूं कि उन्हें आईपीएल की किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं चुना. शायद इससे पहले का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था लेकिन कल और आज के उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए और यह तथ्य कि वह कुछ ओवर भी फेंक सकते हैं. इसका मतलब है कि किसी खिलाड़ी के चोट लगने की स्थिति में वह लगभग हर फ्रेंचाइजी के रडार पर होंगे. उसने जिस तरह से रन बनाए हैं उसका मतलब है यह कि वह एक विशेष खिलाड़ी हैं. 

ICC Ranking: Shreyas Iyer ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग, रोहित-विराट को बड़ा नुकसान

हालांकि शनाका ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्हें टेस्ट में अपनी योग्यता साबित करनी है. उन्होंने 6 टेस्ट में 14.00 की औसत से केवल 140 रन बनाए हैं जबकि 13 विकेट लिए हैं. 

Virat Kohli के 100वें टेस्ट में फैंस को बीसीसीआई ने दिया बड़ा गिफ्ट, इतिहास बनते देखेंगे दर्शक

श्रीलंका टेस्ट टीम: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसानका, लाहिरु थिरिमाने, धनंजया डी सिल्वा (वीसी), कुसल मेंडिस (फिटनेस के अधीन), एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, चेरित असलांका, निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने, लाहिरु कुमारा, सुरंगा लकमल, दुष्मंथा चमीरा, विश्व फर्नांडो, जेफरी वांडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, लसिथ एम्बुलडेनिया. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement