स्पोर्ट्स
2 मैचों की सीरीज के लिए शुक्रवार को दिमुथ करुणारत्ने रवाना हो गए.
डीएनए हिंदी: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज के एक मैच में हार का सामना कर चुकी श्रीलंकाई टीम को टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वानिंदु हसरंगा और महीश थीक्षाना जैसे स्टार खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. वहीं दिमुथ करुणारत्ने 4 मार्च से मोहाली में शुरू होने वाली श्रृंखला के लिए 17 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे. दिमुथ करुणारत्ने टीम के कप्तान होंगे जबकि लेगस्पिनर जेफरी वांडरसे को पहली बार कॉल मिला है.
दो मैचों की सीरीज के लिए शुक्रवार को दिमुथ करुणारत्ने और अन्य भारत के लिए रवाना हो गए. वे पहले टेस्ट से पहले मोहाली में तीन दिवसीय क्वारंटीन में प्रवेश करेंगे. उनके साथ टी20 सीरीज के खिलाड़ी जुड़ेंगे सीनियर बल्लेबाज कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से बाहर हो गए हैं. कुसल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और उन्हें फिटनेस मिलने के बाद ही टीम में एंट्री दी जाएगी.
Members of the Sri Lanka Test Squad left the country early this morning to take part in the 02 match Test series vs India. 🛫#INDvSL pic.twitter.com/2ngFW6NLDM
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) February 25, 2022
निरोशन डिकवेला को धनंजय डी सिल्वा के साथ टी 20 टीम में शामिल किया गया है. ये दोनों भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. दिलचस्प बात यह है कि श्रीलंका क्रिकेट ने कहा मेंडिस को चोट के कारण बाहर किया है लेकिन यह नहीं बताया कि उनकी अनुपलब्धता के बावजूद उनका नाम टीम में क्यों था.
श्रीलंका टेस्ट टीम
दिमुथ करुणारत्ने - कप्तान, पथुम निसानका, लाहिरु थिरिमाने, धनंजय डी सिल्वा - उपकप्तान, कुसल मेंडिस फिटनेस मिलने पर, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला, चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, सुरंगा लकमाली, दुष्मंथा चमीरा, विश्व फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा, लसिथ एम्बुलडेनिया
श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, निरोशन डिकवेला और धनंजय डी सिल्वा को चोटिल कुसल मेंडिस और महेश थीक्षाना के स्थान पर टी20 टीम में शामिल किया गया है. 5वें T20I बनाम ऑस्ट्रेलिया के दौरान मेंडिस और थीक्षाना दोनों को हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा. महेश थीक्षाना स्वदेश लौटेंगे जबकि वानिंदु हसरंगा भी ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटेंगे.