Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

ICC Women's World Cup: 8 ओवर में चटकाए 6 विकेट, इस गेंदबाज ने सेमीफाइनल में बटोरीं सुर्खियां 

Danni Wyatt के साथ गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर लीं.

Latest News
ICC Women's World Cup: 8 ओवर में चटकाए 6 विकेट, इस गेंदबाज ने सेमीफाइनल में बटोरीं सुर्खियां 

सोफी ने साउथ अफ्रीका के मध्य से लेकर निचले क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.  

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईसीसी वुमन वर्ल्ड कप 2022 (icc women's world cup) के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को (ENG W vs AUS W) 137 रनों से रौंदकर फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली. इंग्लैंड की इस जीत में ओपनर डेनी वॉट की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 125 गेंदों में 129 रन बनाए. उन्हें इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. 

डेनी के साथ गेंदबाज सोफी एक्लेस्टन (Sophie Ecclestone) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर लीं. सोफी ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 36 रन देकर एक के बाद एक 6 विकेट चटका डाले. सोफी की शानदार गेंदबाजी के चलते साउथ अफ्रीका की टीम महज 38 ओवर में ही घुटनों पर आ गई. पूरी टीम महज 156 रनों पर आउट हो गई. 

Women World Cup: भारत से खराब NRR होने के बावजूद सेमीफाइनल में कैसे पहुंच गई वेस्ट इंडीज? 

निचले क्रम को किया ध्वस्त 
सोफी ने बल्लेबाज मारिजन कैप को 21 रनों पर बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके बाद उन्होंने क्लॉ ट्रायन को महज 3 रन पर ही आउट कर दिया. आत्मविश्वास से भरीं सोफी ने अपना तीसरा शिकार मिगन डु प्रीज को बनाया. प्रीज को सोफी ने 30 रनों पर बोल्ड कर चलता किया. 

इसके बाद निचले क्रम को ध्वस्त करते हुए सोफी ने विकेटकीपर त्रिशा चेट्टी को 21, शबनम इस्माइल को 12 और मस्तबा क्लास को 3 रन पर आउट कर अपनी टीम को 38 ओवर में ही शानदार जीत दिला दी. आन्या शुब्रशोले ने 5 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए वहीं केट क्रॉस और चार्ली डीन को एक-एक विकेट मिला. साउथ अफ्रीका की कोई भी बल्लेबाज 30 रनों से ज्यादा स्कोर नहीं कर पाई. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की फाइनल में एंट्री हो चुकी है. फाइनल में उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी टीम खिताब पर कब्जा जमा चुकी है. 

IND W vs SA W: लास्ट ओवर में 1 इंच के फासले ने तोड़ दिया CWC 2022 में भारत का सपना, देखें Video

6 बार ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है खिताब 
1973 से अब तक 11 वर्ल्ड कप हो चुके हैं. इसमें सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है. उसे 6 खिताब हासिल हैं. जबकि इंग्लैंड चार बार यह टाइटल जीत चुकी है. न्यूजीलैंड ने एक बार वर्ल्ड कप जीता है. 

ICC Women's World Cup: भारत की हार पर कप्तान विराट कोहली ने दिया दिल जीतने वाला बयान 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement