Advertisement
हिंदी न्यूज़स्पोर्ट्स

T20 क्रिकेट में ICC करने जा रही है बड़ा बदलाव, आसान भाषा में समझें नियम

ये बदलाव वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच सबीना पार्क में होने वाले टी 20 मैच से लागू होंगे.

Latest News
T20 क्रिकेट में ICC करने जा रही है बड़ा बदलाव, आसान भाषा में समझें नियम

icc t20 new rule

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: किसी जमाने में वनडे 60 ओवर्स का होता था. फिर यह 50 से 20 ओवर्स तक के फॉर्मेट में खेला जाने लगा. वक्त के साथ क्रिकेट और इसके नियमों में बदलाव होते गए. अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 इंटरनेशनल के नियमों में कुछ बड़े बदलाव करने का फैसला किया है.

जानकारी के अनुसार, अब स्लो ओवर रेट के लिए 30 गज के घेरे के बाहर एक कम फील्डर का नियम लागू होगा. ये बदलाव वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच सबीना पार्क में होने वाले एकमात्र टी 20 मैच से लागू होंगे.

ICC के नए नियमों के अनुसार, पुरुषों और महिलाओं के टी 20 इंटनेशनल मैचों में स्लो ओवर रेट के लिए 'इन-मैच पेनल्टी' इसी महीने लागू होगी. दूसरा बदलाव टी20 क्रिकेट की पारी के बीच में एक ड्रिंक्स इंटरवल का होगा. इसके तहत टीमें एक वैकल्पिक ड्रिंक ब्रेक ले सकेंगी.

इन-मैच पेनल्टी क्या है?

ओवर रेट के नियम आईसीसी की खेल की परिस्थितियों के क्लॉज 13.8 में दर्ज हैं, जो यह निर्धारित करते हैं कि एक पारी के अंतिम ओवर की पहली गेंद को शेड्यूल्ड या रीशेड्यूल्ड टाइम के अनुसार फेंकने की स्थिति में होना चाहिए.

आसान भाषा में कहें तो यदि किसी टीम ने मैच के निर्धारित समय तक अंतिम ओवर शुरू नहीं किया है तो शेष पारी में 30 गज के घेरे के बाहर एक फील्डर कम हो जाएगा. यानी यदि टीम 19वें ओवर में गेंदबाजी कर रही और तय समय समाप्त हो गया है तो 20वें ओवर के लिए 30 गज के बाहर केवल 4 फील्डर रखने की अनु​मति होगी. सामान्य नियमों के तहत पहले छह ओवर के बाद 30 गज के घेरे के बाहर 5 फील्डर्स को अनुमति दी जाती है.

जानकारी के अनुसार, ICC क्रिकेट समिति द्वारा बदलाव की सिफारिश की गई थी. कहा जा रहा है कि इंग्लैंड में आयोजित 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में इसी तरह के नियम शामिल थे. ये नए नियम वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच जमैका के सबीना पार्क में 17 जनवरी को खेले जाने वाले टी 20 मैच से लागू होंगे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement